सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस को आई जनता की याद, अब इन केंद्रों के जरिए पार्टी के नेता कराएंगे ये काम

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली चुनाव

दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस को आई जनता की याद, अब इन केंद्रों के जरिए पार्टी के नेता कराएंगे ये काम

Delhi Latest News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बादली विधानसभा क्षेत्र में चार राजीव गांधी सेवा केंद्र का उद्घाटन किया. यह केंद्र दिल्ली कांग्रेस की नई पहल का हिस्सा है. इसका उद्देश्य जनता से जुड़कर उनके लिए काम करना है. इसकी जरूरत इसलिए पड़ी कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार की गैर जिम्मेदाराना रवैये की वजह से परेशान है.

देवेंद्र यादव ने बादली विधानसभा में पहला राजीव गांधी सेवा केंद्र मेन चौक समयपुर में, दूसरा वीर बाजार चौक, तीसरा जहांगीरपुरी सी-965 और चौथे सेवा केंद्र गुर्जर चौक भलस्वा डेयरी में उद्घाटन किया.

कार्यकर्ता कराएंगे समस्या का समाधान 

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के उदासीन रवैये की वजह से जनता बेहाल है. राजीव गांधी सेवा केंद्र के जरिए कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता लोगों की फ्री सेवा करेंगे. यह केंद्र जनता को सरकारी योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे. साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे.

उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि जनससमयाओं के समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाए गए राजीव गांधी सेवा केंद्र क्षेत्रवासियों के लिए सहायक सिद्ध होंगें.” देवेंद्र यादव लोगों से कहा कि कांग्रेस पार्टी सेवा केंद्रों के माध्यम से दिल्ली की जनता को उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज बनावाने में मदद करेगी.

लोग तय करेंगे बेहतर कौन?

देवेंद्र यादव ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों की नाकामी का कारण यह है कि केजरीवाल को सरकार चलानी नहीं आती और उनके विधायकों को काम करना नहीं आता. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में कांग्रेस ने 15 साल भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी सरकार चलाई है.

अब दिल्ली के लोगों यह तय करना होगा कि उनके लिए किसने काम किया? आगे कौन काम कर सकता है? केजरीवाल ने बिजली बिल आधा करने का वादा कर बिजली बिल दोगुना कर दिए. झुग्गीवालों तक के बिल 1800 से 2000 रुपये आ रहे हैं. मुफ्त पानी चार दिन में आता है वो भी गंदा. आज गरीब आदमी पर बिजली और पानी का खर्चा अतिरक्ति झेल रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *