सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

बादली विधानसभा में सेवा केन्द्रों का उद्घाटन किया देवेन्द्र यादव नें

2 मिनट पढ़ें
देवेन्द्र यादव

बादली विधानसभा में सेवा केन्द्रों का उद्घाटन किया देवेन्द्र यादव नें

बादली विधानसभा में सेवा केन्द्रों का उद्घाटन किया देवेन्द्र यादव नें

         * जनता ने तय कर लिया है, केजरीवाल तो गया

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) :  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षदेवेन्द्र यादव ने जनता से सीधे जुड़कर उनके लिए काम करने की दिल्ली कांग्रेस की नई पहल के तहत बादली विधानसभा में चार राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का उद्घाटन किया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की जनता से दूरी और हर काम कराने के लिए दलालों और बिचौलियों की फौज के कारण दिल्ली की जनता परेशान है व सरकार के अंतर्गत होने वाले अपने काम नही करा पा रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के कारण 10 वर्षों से जनता बेहाल है, कांग्रेस पार्टी बादली विधानसभा की तरह प्रायोजित योजना के तहत दिल्ली भर में राजीव गांधी सेवा केन्द्रों को जनता की फ्री सेवा के लिए खोलेगी देवेन्द्र यादव ने बादली विधानसभा में पहला राजीव गांधी सेवा केन्द्र मैन चौक, समयपुर, दूसरा वीर बाजार चौक, राणा चौक, तीसरा जहांगीरपुरी सी-965 और चौथा सेवा केन्द्र गुर्जर चौक, भलस्वा डेयरी में उद्घाटन किया।

श्री यादव ने कहा कि मुझे विश्वास है कि जनससमयाओं के समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाए गए राजीव गांधी सेवा केन्द्र क्षेत्रवासियों के लिए सहायक सिद्ध होंगें। राजीव गांधी सेवा केन्द्र के उदघाटन के मौके पर मौजूद क्षेत्रीय लोगो से कहा कि कांग्रेस पार्टी सेवा केन्द्रों के माध्यम से दिल्ली की जनता को उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित दिल्ली के गरीब, जरूरतमंद, प्रवासी सभी के आवश्यक दस्तावेज बनाने में मदद में हर संभव मदद करेंगे।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता ने तय कर लिया है, केजरीवाल तो गया। उन्होंने अपील की कि अपनो की पहचान करना सीख लो और अपनो को चुनो। क्योंकि झूठ और खोखले वादे करके पिछले 11 वर्षों से जनता को सिर्फ धोखा देने का काम किया है। सच्चाई आपके सामने है, अब आपको देखना है, किसने काम किया है और कौन काम कर सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *