सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा इलाके में लगी भीषण आग, मां-बेटे की जलकर मौत, चार झुलसे

2 मिनट पढ़ें
Delhi Fire

Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा इलाके में लगी भीषण आग, मां-बेटे की जलकर मौत, चार झुलसे

Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा इलाके में लगी भीषण आग, मां-बेटे की जलकर मौत, चार झुलसे

Delhi Fire Brokeout: दिल्ली के शाहदरा जिले के भोलानाथ नगर इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 5.50 बजे आग लगने की सूचना मिली। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों को पता चला कि इमारत की तीसरी मंजिल के फ्लैट में आग लगी हुई है।

घटना के समय घर में परिवार के 6 सदस्य मौजूद थे। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश दो लोगों की मौत हो गई। आग लगने के कारणों की जांच अभी जारी है।

मौके पर पहुंची एफएसएल टीम

शाहदरा जिले के डीसीपी के अनुसार, भोलानाथ नगर में आग लगने से दो की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायल और मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि मृतकों की मौत दम घुटने से हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है।

दिल्ली के भोलानाथ नगर स्थित जिस मकान में आग लगी वह मनीष गुप्ता का है। आग लगने से चार लोग झुलस गए हैं, जिनमें से सभी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान कैलाश गुप्ता (72 वर्ष), भगवती गुप्ता (70 वर्ष), मनीष गुप्ता (45 वर्ष), और पार्थ गुप्ता (19 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतकों की पहचान शिल्पी गुप्ता (42 वर्ष) और प्रणव गुप्ता (16 वर्ष) के रूप में हुई है।

दिल्ली फायर सेवा के अनुसार, घायल और मृतक सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। पीड़ित परिवार भागीरथ पैलेस में इलेक्ट्रिक उपकरणों की दुकान चलाता है। आग लगने के कारणों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *