सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव में अदंरूनी कलह से बचने के लिए कांग्रेस सख्त, पार्टी नेताओं को दी नसीहत

2 मिनट पढ़ें
कांग्रेस सख्त, पार्टी नेताओं को दी नसीहत

महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव में अदंरूनी कलह से बचने के लिए कांग्रेस सख्त, पार्टी नेताओं को दी नसीहत

महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव में अदंरूनी कलह से बचने के लिए कांग्रेस सख्त, पार्टी नेताओं को दी नसीहत

Maharashtra-Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। मंगलवार (15 अक्टूबर) को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी के अदंरूनी कलह के नतीजे को देखते हुए महाराष्ट्र और झारखंड में ऐसे किसी भी जोखिम से बचने के प्रयास में है। शायद यही वजह है कि उसने अपने नेताओं को आपसी कलह से बचने और एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने की नसीहत दी है।

पार्टी की हरियाणा विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित हार के पीछे की एक बड़ी वजह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नेताओं के बीच कड़वाहट और गुटबाजी को माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व ने अपने सभी राज्य नेताओं को किसी भी सहयोगी दल या उसके नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से कुछ भी नहीं बोलने की सख्त चेतावनी जारी की है।

कांग्रेस आलाकमान ने दी हिदायत

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी की ओर से यह हिदायत दी गई है। कहा जा रहा है कि एक बैठक के दौरान महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं से कहा गया कि वे गैरजरूरी बयान देने से परहेज करें। महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के बीच सीट बंटवारे को लेकर इन दिनों बातचीत जारी है।

शिवसेना (यूबीटी) सीट बंटवारे में अपनी बड़ी भूमिका के साथ महाविकास आघाडी (एमवीए) की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा भी पहले घोषित करने पर जोर दे रही है। सूत्रों ने कहा कि महा विकास अघाडी (एमवीए) गठबंधन के सहयोगी एक-एक सीट पर बातचीत करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। बता दें, महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को जबकि झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *