सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

कौन हैं जस्टिस मनमोहन, जो बने दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, LG विनय सक्सेना ने दिलाई शपथ

3 मिनट पढ़ें
कौन हैं जस्टिस मनमोहन,

कौन हैं जस्टिस मनमोहन, जो बने दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, LG विनय सक्सेना ने दिलाई शपथकौन हैं जस्टिस मनमोहन, जो बने दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, LG विनय सक्सेना ने दिलाई शपथ

Delhi News: जस्टिस मनमोहन (Justice Manmohan) को दिल्ली हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है. उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) ने उन्हें रविवार (29 सितंबर) ऱाजनिवास में शपथ दिलाई. इस दौरान सीएम आतिशी (Atishi) भी मौजूद थीं. मनमोहन नवंबर 2023 से दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस थे. उन्होंने करीब 11 महीने तक कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में अपनी सेवा दी है.

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कई गणमान्य हस्तियों ने भी शिरकत की जिनमें मुख्य सचिव, पुलिस कमिश्नर और दिल्ली सरकार एवं न्यायपालिका के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक कार्यक्रम में दिल्ली हाई कोर्ट के जज दिनेश कुमार शर्मा, अमित शर्मा, प्रतिभा एम सिंह, यशवंत वर्मा, मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा, जसमीत सिंह, प्रतीक जलान, रेखा पल्ली, अनिश दयाल, तुषार राव गेडेला भी मौजूद रहे.

सुप्रीम कोर्ट कॉलिजियम के सुझाव पर केंद्र ने लगाई मुहर
सुप्रीम कोर्ट के कॉलिजिटयम ने जस्टिस मनमोहन के नाम का सुझाव दिया था. 21 सितंबर को केंद्र सरकार ने आधिकारिक रूप से इसकी अधिसूचना जारी कर दी थी. जस्टिस मनमोहन को दिल्ली हाई कोर्ट में 13 मार्च 2008 से अडिशनल जज नियुक्त किया गया था. और इसके बाद उन्हें 2009 में स्थायी जज बना दिया गया था. उन्हें 9 नवंबर 2023 क कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाया गया था.

 

कौन हैं जस्टिस मनमोहन?
जस्टिस मनमोहन दिल्ली के रहने वाले हैं. उनका जन्म 1962 में हुआ था. उन्होंने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली से की है. वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज के छात्र रहे हैं. 1987 में उन्होंने डीयू से एलएलबी की थी. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में बतौर वकील प्रैक्टिस किया है. उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के सीनियर पैनल एडवोकेट की जिम्मेदारी भी निभाई है. जनवरी 2003 में उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट का सीनियर एडवोकेट बनाया गया था.

शपथ ग्रहण के बाद यह बोले चीफ जस्टिस मनमोहन

चीफ जस्टिस मनमोहन ने शपथ ग्रहण के बाद कहा, ”मैं बेहद खुश हूं कि मुझे दिल्ली हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है. कोर्ट की यह प्राथमिकता रही है कि आम लोगों का जीवन आसान हो सके.  कानून और न्याय साथ-साथ चल सकें, यह सुनिश्चित करना भी हमारी मंशा है. आपने यह देखा होगा कि जब मैं कार्यवाहक चीफ जस्टिस था,  पिछले कुछ महीने में हमारा प्रयास रहा है कि अस्पताल की संरचना और ड्रेनेज सिस्टम सुधरे. हम यह सुनिश्चि त करने की भी कोशिश कर रहे हैं कि लोगों को स्वास्थ्यवर्धक भोजन मिल सके. यही हमारी प्राथमिकता है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *