सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

MCD स्टैंडिंग कमेटी मेंबर का चुनाव जीती BJP, कांग्रेस-AAP के पार्षद वोटिंग में नहीं हुए शामिल

3 मिनट पढ़ें
MCD स्टैंडिंग कमेटी मेंबर का चुनाव जीती BJP, कांग्रेस-AAP के पार्षद वोटिंग में नहीं हुए शामिल

MCD स्टैंडिंग कमेटी मेंबर का चुनाव जीती BJP, कांग्रेस-AAP के पार्षद वोटिंग में नहीं हुए शामिल

MCD Standing Committee Election 2024: दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के अंतिम (18वें) सदस्य का चुनाव आप-बीजेपी के बीच विवाद के बीच शुक्रवार को संपन्न हो गया. मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद डाले गए वोटों की गिनती हुई. काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी सुंदर सिंह को विजेता घोषित किया गया. इस जीत के साथ ही एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी में बीजेपी को बहुमत मिला. अब कमेटी का अध्यक्ष बीजेपी का होगा. सुंदर सिंह के पक्ष में पड़े 115 वोट जबकि विरोध में 0 वोट पड़े.

दिल्ली नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर की अध्यक्षता में चुनाव कराए गए. खास बात यह है कि चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के निगम पार्षद शामिल नहीं हुए. आप एलजी के आदेश का विरोध करते हुए चुनाव का बहिष्कार किया.

बता दें कि एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के एकमात्र सदस्य के चुनाव में बीजेपी ने सुंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया था. जबकि आम आमदी पार्टी ने निर्मला कुमारी को मैदान में उतारा था.

बैठक बुलाने का अधिकर सिर्फ मेयर को- अरविंद केजरीवाल 

स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के मुद्दे पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “एमसीडी के कानून में साफ-साफ लिखा हुआ है कि सदन की सिटिंग बुलाने का अधिकार केवल मेयर को है. सदन की सिटिंग LG या कमिश्नर नहीं बुला सकते हैं. कल को लोकसभा की अध्यक्षता होम सेक्रेटरी से करवा देंगे.”

‘बीजेपी की नीयत में खोट’

उन्होंने कहा, “हम जनतंत्र में रहते हैं. कानून में लिखा है कि जब भी सदन बुलाया जाएगा तो 72 घंटे का समय दिया जाएगा. हर पार्षद को टाइम की जरूरत होती है. उनकी नियत में खोट नजर आ रहा है. कुछ न कुछ गड़बड़ करने की साजिश नजर आ रही है. तभी ताबड़तोड़ लगे हुए हैं. मेयर ने कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर आज होने वाले चुनाव को गैरकानूनी और असंवैधानिक करार दिया है. उन्होंने कहा कि आज का चुनाव न कराया जाए.”

एमसीडी का सियासी समीकरण 

एमसीडी में कुल 250 पार्षद हैं, जिन्हें स्टैंडिंग कमेटी के अंतिम सदस्य का चुनाव करना था. इनमें एक पार्षद का इस्तीफा देने की वजह से एक सीट खाली है. कांग्रेस के नौ पार्षदों ने वोट डालने का फैसला नहीं लिया. कुल मिलाकर पार्षदों की संख्या घटकर 240 हो गई. यानी 121 पार्षदों का वोट जिसके पक्ष में जाएगा वो स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य चुन लिया जाएगा.

एमसीडी में आप के पास 125 पार्षद हैं. बीजेपी के पास 115. गुरुवार को तय चुनाव से ठीक पहले आप के तीन पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए. इसके अलावा आप के कुछ पार्षदों को लेकर ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं. ऐसे में चुनाव होने पर बीजेपी के प्रत्याशी के जीतने की उम्मीद थी.

इन सबके बीच मेयर शैली ओबेरॉय ने चुनाव को पांच अक्टूबर के लिए टाल दिया था. मेयर के इस फैसले के बाद गुरुवार देर शाम को एलजी ने एमसीडी कमिश्नर से स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव कराने का आदेश दिया. उन्होंने चुनाव बीती रात 10 बजे से पहले संपन्न कराने को कहा, लेकिन मनीष सिसोदिया का सामने आकर विरोध करने की वजह से रात में चुनाव को आज के लिए टाल दिया गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *