सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

जनता की अदालत में बोले अरविंद केजरीवाल, ‘दिल्ली में मेरे पास रहने के लिए घर तक नहीं’

3 मिनट पढ़ें
अरविंद केजरीवाल

जनता की अदालत में बोले अरविंद केजरीवाल, 'दिल्ली में मेरे पास रहने के लिए घर तक नहीं'

Arvind Kejriwal in Janta ki Adalat News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को जंतर मंतर पर आयोजित ‘जनता की अदालत’ में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों का भी आगाज कर दिया.

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा हमला करते हुए कहा, “इन नेताओं (बीजेपी) को केस और मुकदमों का फर्क नहीं पड़ता, इनकी चमड़ी मोटी है. हालांकि, मैं ऐसा नहीं हूं. मैं नेता नहीं हूं, मेरी चमड़ी मोटी नहीं है. मुझे झूठे केस लगने से फर्क पड़ता है. मुझे चोर और भ्रष्टाचारी कहा जाता है तो फर्क पड़ता है. मैं बहुत दुखी हूं इसलिए इस्तीफा दिया. मैंने अपने जीवन में केवल इज्जत और ईमानदारी कमाई है. मेरे बैंक में कोई पैसा नहीं है.”

‘दिल्ली में रहने के लिए घर तक नहीं’
सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “10 साल के बाद मैंने सीएम के पद से इस्तीफा दिया है. कुछ देर में मुख्यमंत्री आवास भी छोड़ दूंगा. आज दिल्ली में रहने के लिए मेरे पास घर भी नहीं है.”

‘अगर बेईमान होता तो सारे पैसे खा जाता’- अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “अगर मैं बेईमान होता तो दिल्ली को फ्री बिजली कैसे देता? बिजली का बिल फ्री करने के लिए 3 हजार करोड़ रुपये लगते हैं. अगर बेईमान होता तो शिक्षा, स्वास्थ्य में काम, महिलाओं के लिए फ्री यात्रा कैसे देता? मैं सारे पैसे खा जाता.” उन्होंने आगे कहा, “22 राज्यों में सरकार है लेकिन कहीं बिजली फ्री नहीं है, कहीं महिलाओं के लिए यात्रा फ्री नहीं है, तो चोर कौन हुआ?”

सभी 70 विधानसभाओं में लगेगी जनता की अदालत
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बनाई गई योजनाओं के तहत सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जनता की अदालत लगाएंगे. साथ ही जनता से सवाल पूछेंगे कि आम आदमी पार्टी की सरकार ईमानदार सरकार है या नहीं? वह जनता ये भी पूछेंगे कि लोग उन्हें ईमानदार मानते हैं या नहीं?

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति मामले में 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए थे. उन्होंने 15 सितंबर सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था और फिर 17 सितंबर को उन्होंने सीएम पद छोड़ दिया. अरविंद केजरीवालने आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि जब तक जनता की अदालत में उन्हें ईमानदार साबित नहीं किया जाता, तब तक वह दिल्ली में सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *