सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

ईशान किशन IN और बुमराह OUT, दूसरे टेस्ट में बदल जाएगी टीम इंडिया? जानें कानपुर टेस्ट के संभावित 15 खिलाड़ी

2 मिनट पढ़ें
ईशान किशन

ईशान किशन IN और बुमराह OUT, दूसरे टेस्ट में बदल जाएगी टीम इंडिया? जानें कानपुर टेस्ट के संभावित 15 खिलाड़ी

Advertisement

India Squad For 2nd Test Against Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच 27 सितंबर से कानपुर में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है. BCCI ने अभी तक इस टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान नहीं किया है. भारतीय टीम की चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट में जीत लगभग तय है. इस टेस्ट के खत्म होने के बाद दूसरे टेस्ट के लिए टीम का एलान किया जाएगा.

रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दूसरे टेस्ट में रेस्ट दिया जा सकता है. चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है. हालांकि, कानपुर में दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर के खेलने की संभावना है.

ईशान किशन की हो सकती है वापसी 

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने दिलीप ट्रॉफी में शतक जड़ा. वह शानदार लय में हैं. इससे पहले उन्होंने बुची बाबू टूर्नामेंट में भी शतक लगाया था. ऐसे में दूसरे टेस्ट के लिए ईशान किशन को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है. वह बतौर रिजर्व ओपनर के तौर पर 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं.

Advertisement

यश दयाल की भी हो सकती है छुट्टी 

BCCI ने चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान किया था. टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को पहली बार जगह मिली थी. हालांकि, अब दूसरे टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी जा सकती है. ऐसे में यश दयाल की भी टीम से छुट्टी हो सकती है.

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (रिजर्व विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *