सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

मीट की अवैध बिक्री पर रोकथाम के लिए टास्क फ़ोर्स बनाने की योजना : संदीप कपूर

4 मिनट पढ़ें
संदीप कपूर

मीट की अवैध बिक्री पर रोकथाम के लिए टास्क फ़ोर्स बनाने की योजना : संदीप कपूर

मीट की अवैध बिक्री पर रोकथाम के लिए टास्क फ़ोर्स बनाने की योजना : संदीप कपूर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : शाहदरा साउथ क्षेत्र के तहत बड़ी भारी संख्या में अवैध मीट की बिक्री होती है जिससे ना केवल निगम को राजस्व की हानि होती है बल्कि बीमारियाँ फैलने का बी भी बना रहता है | लिहाजा नगर निगम इस ओर टास्क फ़ोर्स बना रही है जो देर शाम से रात तक छापेमारी किया करेगी| इस तरह के निर्देश गत दिनों शाहदरा साउथ जोन के चेयर मेन संदीप कपूर नें निगम अधिकारियो को दिए |  बैठक में उपायुक्त अंशुल सिरोही, उपाध्यक्ष  संजीव कुमार,भी मौजूद थे | बैठक के दौरान के दौरान लगभग सभी पार्षदों ने वार्डों में सांय काल के दौरान सड़कों एवं अन्य पब्लिक प्लेस पर लगने वाली मीट की अस्थायी दुकानों, रेहड़ियों एवं उनके कारण यातायात एवं राहगीरों को हो रही समस्याओं का भी मुद्दा उठाया।

इस संदर्भ में अध्यक्ष श्री संदीप कपूर ने उपायुक्त महोदय को एक टास्क फोर्स गठित करने हेतु कहा जो सांय 6 बजे के पश्चात् क्षेत्र में सक्रिय रहेगी और इस प्रकार की मीट एवं अन्य अवैध रेहड़ियों एवं अस्थायी दुकानों पर एक्शन लेगी जिससे नागरिकों को इनसे होने वाली समस्याओं से निजात मिल सके।  बैठक में आम नागरिकों के जुड़े अनेकों मुद्दों को उठाया गया जिनमें मुख्य रूप से पी. डब्ल्यू.डी. दिल्ली जल बोर्ड तथा फ्लड विभाग में आपसी तालमेल एवं समन्वय न होने के कारण जनता को होने वाली जल भराव जैसी समस्याओं से निपटने के लिए पक्ष एवं विपक्ष ने इन विभागों के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय वार्ड समिति की अध्यक्षता में समय-समय पर बैठक आयोजित करने पर आपसी सहमत्ति व्यक्त की जिससे नागरिको को जल भराव की समस्या से निजात दिया जा सके।

क्षेत्रीय वार्ड समिति अध्यक्ष  संदीप कपूर की अध्यक्षता में हुई इस वार्ड समित्ति की बैठक में आम नागरिकों के जुड़े अनेकों मुद्दों को उठाया गया जिनमें मुख्य रूप से पी. डब्ल्यू.डी. दिल्ली जल बोर्ड तथा फ्लड विभाग में आपसी तालमेल एवं समन्वय न होने के कारण जनता को होने वाली जल भराव जैसी समस्याओं से निपटने के लिए पक्ष एवं विपक्ष ने इन विभागों के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय वार्ड समिति की अध्यक्षता में समय-समय पर बैठक आयोजित करने पर आपसी सहमत्ति व्यक्त की जिससे नागरिको को जल भराव की समस्या से निजात दिया जा सके।

शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र की वार्ड समिति की मीटिंग में सभी पार्षदों ने अपने अपनी वार्ड में स्वच्छता कर्मचारियों की नितांत कमी के कारण क्षेत्र में स्वच्छता के कार्यों में रूकावट के संबंध में गंभीर चर्चा की गई। अध्यक्ष, श्री संदीप कपूर ने पक्ष एवं विपक्ष के सभी पार्षदों को आश्वासन दिया कि इस समस्या को वे मुख्यालय स्तर पर ले जाएंगे और निगम आयुक्त  से इस दिशा में सकारात्मक प्रयास करने हेतु अनुरोध करेंगे।

संदीप कपूर की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र स्थित पार्कों की दयनीय स्थिति पर भी गंभीर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान संज्ञान में आया कि शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र में 470 एकड़ भूमि क्षेत्रफल में कुल 1424 पार्क स्थित हैं। परन्तु मालियों की कमी के कारण इनका रख-रखाव संभव नहीं हो पा रहा है। बैठक के दौरान यह भी प्रकाश में आया कि शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र स्थिति निगम स्टोर्स में अनेकों वाहन एवं अन्य आवश्यक मशीनरी मामूली रिपेयर कार्यों के ना होने के कारण बेकार पड़ी है। श्री संदीप कपूर ने मीटिंग के दौरान सभी को आश्वस्त किया कि वे इस प्रकार के वाहनों एवं अन्य उपयोगी मशीनरी की एक लिस्ट बनवाकर उन्हें कार्य योग्य बनाएंगे जिससे उनको सदुपयोग नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में किया जा। इस आशय के संबंध में अध्यक्ष महोदय ने बैठक में उपस्थित उपायुक्त को निर्देश भी जारी किये।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *