सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे पर संदीप दीक्षित की पहली प्रतिक्रिया, लगा दिया ये बड़ा आरोप

2 मिनट पढ़ें
अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे पर संदीप दीक्षित की पहली प्रतिक्रिया, लगा दिया ये बड़ा आरोप

Sandeep Dixit on Arvind Kejriwal Resignation: अरविंद केजरीवाल ने  मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है. जिसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि बेल इंसाफ कहां से हो गया, हत्यारों को भी बेल मिलती है, बलात्कारियों को भी बेल मिलती है. आतंकवादियों को भी बेल मिलती है, बेल तो एक प्रक्रिया है. बेल मिलने में जीत की बात कहां आ गई. राजनीतिक जीत, चुनावों की जीत और क्या आप भ्रष्ट है कि नहीं इन दोनों में बहुत अंतर है.

संदीप दीक्षित ने आगे कहा कि जनता की अदालत नेता चुनती है जनता की अदालत आपकों अपराधी या गैर अपराधी घोषित नहीं करती है. वो कोर्ट और पुलिस का काम होता है. ये दोनों अलग-अलग बातें हैं आप जनता में जीते या ना जीते लेकिन जो आपके ऊपर आरोप है वो निर्णय कोर्ट लेगा, जनता नहीं.

‘अरविंद केजरीवाल अग्निपरीक्षा से गुजरने के लिए तैयार’

वहीं अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे पर AAP सांसद राघव चड्ढा की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अग्निपरीक्षा से गुजरने के लिए तैयार हैं. अब यह दिल्ली की जनता के हाथ में है कि वह ईमानदार हैं या नहीं. अरविंद केजरीवाल ने 2020 में काम के नाम पर वोट मांगे थे और कहा था कि अगर मैंने काम किया है तो मुझे वोट दें, अगर मैंने काम नहीं किया है तो मुझे वोट न दें. दिल्ली की जनता आप को वोट देकर मुख्यमंत्री को ईमानदार घोषित करेगी और आने वाले 2025 के दिल्ली चुनाव में दिल्ली की जनता उस चुनाव के जरिए अपने मुख्यमंत्री को ईमानदार घोषित करेगी.

क्या बोले थे अरविंद केजरीवाल?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा मैं 2 दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं. जब तक जनता अपना फैसला नहीं दे देती, मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. मैं हर घर और गली में जाऊंगा और जब तक जनता का फैसला नहीं मिल जाता, तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *