सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

दिल्ली में लगातार बारिश से कहां-कहां लगा जाम? ऑफिस से निकलने से पहले पढ़ लें खबर

2 मिनट पढ़ें

Chest-deep Water On Delhi Highway Vehicles Stuck Creating Long Jam See Photos - Amar Ujala Hindi News Live - Rain Alert:दिल्ली हाईवे पर छाती तक पानी...फंस गए वाहन, लगा रहा लंबा जाम;

दिल्ली में शुक्रवार (13 सितंबर) को लगातार बारिश हो रही है और मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लगातार बारिश से राजधानी में गाड़ियों की रफ्तार थम गई. राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में गुरुवार (12 सितंबर) देर रात बारिश हुई, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए और यातायात बाधित हो गया. जलभराव के चलते यातायात में परेशानी के बारे में लोगों को सूचित करते हुए पुलिस ने फोटो और वीडियो पोस्ट किए तथा लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से बचने एवं वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी.

दिल्ली यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘जीजीआर पीडीआर में जलभराव के कारण धौला कुआं से महिपालपुर की ओर एनएच-48 पर यातायात प्रभावित है. कृपया अपनी यात्रा की योजना इसके अनुसार बनाएं.’’ मुनिरका में भी जाम लग गया.

 

यातायात पुलिस ने कई पोस्ट में यह भी बताया कि विभिन्न सड़कों पर यातायात प्रभावित है, जिनमें कालकाजी से डिफेंस कॉलोनी की ओर जाने वाले लाला लाजपत राय मार्ग, बुध विहार से पूठ खुर्द की ओर जाने वाले मेन कंझावला रोड, आउटर रिंग रोड, नांगलोई से टकरी बॉर्डर की ओर जाने वाले रोहतक रोड शामिल है. पुलिस ने कहा, ‘‘कृपया मुंडका जाने से बचें और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं.’’

मौसम विभाग ने कहा दिल्ली के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है. मौसम विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के पिछले 24 घंटों में सफदरजंग मौसम केंद्र ने 29.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की, जबकि रिज स्टेशन ने 69.4 मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय ने 56.5 मिमी, लोधी रोड ने 28.2 मिमी, आया नगर ने 19.5 मिमी और पालम ने 18 मिमी बारिश दर्ज की.

मौसम विभाग के अनुसार ह्यूमिडिटी का स्तर 96 प्रतिशत दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में दिन में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे तथा हल्की से मध्यम बारिश होगी. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने की संभावना है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *