सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 25 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

महाराष्ट्र BJP चीफ बावनकुले के बेटे की ऑडी ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, दो गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Maharashtra BJP chief Chandrashekhar Bawankule son Audi hits several vehicles in Nagpur महाराष्ट्र BJP चीफ बावनकुले के बेटे की ऑडी ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, दो गिरफ्तार

 

महाराष्ट्र बीजेपी चीफ चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत की ऑडी कार ने नागपुर में कई वाहनों को टक्कर मार दी. इस मामले में ड्राइवर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार तड़के की ये घटना है. जीतेंद्र सोनकांबले नाम के शिकायतर्ता की कार और एक मोपेड से ऑडी टकराई. इससे दो लोग घायल हो गए.

हादसे के बाद संकेत बावनकुले भाग गया- पुलिस

पुलिस की मानें तो ये घटना नागपुर के रामदासपेठ इलाके की है. सीताबर्डी पुलिस स्टेशन के अधिकारी बताया कि रात 1 बजे ऑ़डी कार ने पहले शिकायकर्ता जीतेंद्र सोनकांबले की कार को टक्कर मारी. फिर इसके बाद एक मोपेड से टकराई. इसमें सवार दो लोग घायल हो गए. इसके बाद मनकापुर इलाके की तरफ जा रही ऑडी ने कुछ और गाड़ियों को टक्कर मारी. वहां पर एक टी-प्वाइंट पर ऑडी ने एक पोलो कार को टक्कर मारी. उसमें सवार लोगों ने ऑडी का पीछा किया और मनकापुर पुल के पास उसे रोक लिया. उन्होंने बताया कि संकेत बावनकुले समेत तीन लोग भाग गये.

पुलिस ने आगे बताया कि ऑडी के ड्राइवर अर्जुन हावरे और रोनित चित्तमवार को पोलो कार में सवार लोगों ने रोका. उन्हें तहसील पुलिस स्टेशन ले जाया गया. इसके बाद वहां से उन्हें आगे की जांच के लिए सीताबर्डी पुलिस को सौंप दिया गया.

Advertisement

बीयर बार से लौटने के दौरान हादसा- पुलिस

अधिकारी ने बताया कि ऑडी में सवार लोग धरमपेठ में एक बीयर बार से लौट रहे थे इसी दौरान ये घटना घटी. हालांकि पुलिस ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि उनमें से कोई नशे में था या नहीं. जीतेंद्र सोनकांबले की शिकायत के आधार पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और दूसरे मामलों में केस दर्ज किया गया. हालांकि बाद में ड्राइवर अर्जुन हावरे और रोनित चित्तमवार को बेल पर छोड़ दिया गया. आगे की जांच जारी है.

कानून सभी के लिए बराबर- महाराष्ट्र बीजेपी चीफ

इस घटना पर महाराष्ट्र बीजेपी चीफ चंद्रशेखर बावनकुले की भी प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने स्वीकार किया कि ऑडी कार उनके बेटे के नाम पर रजिस्टर्ड है. पुलिस को बिना किसी का पक्ष लिए विस्तृत जांच करनी चाहिए. जो दोषी हों उनके खिलाफ आरोप तय होने चाहिए और उचित कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा, “मैंने किसी पुलिस अधिकारी से बात नहीं की है. कानून सभी के लिए समान होना चाहिए.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *