सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

बेगूसराय में जनता दरबार के दौरान युवक ने किया गिरिराज सिंह पर हमला, पुलिस ने लिया ये एक्शन

3 मिनट पढ़ें

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार |  THENEWSPOST.in

 

बेगूसराय में जनता दरबार के दौरान युवक ने किया गिरिराज सिंह पर हमला, पुलिस ने लिया ये एक्शन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर जनता दरबार के दौरान किसी युवक ने हमला कर दिया. हालांकि कि उनको कोई चोट नहीं पहुंची है. पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है.

बिहरा के बेगूसराय के बलिया में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर जनता दरबार के दौरान शनिवार (31 अगस्त) को किसी युवक ने हमला कर दिया. हालांकि कि उनको कोई चोट नहीं पहुंची है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है. बताया जाता है कि युवक का नाम मोहम्मद सैफी है और वह वार्ड पार्षद भी है.

गिरिराज सिंह ने घटना पर क्या कहा?

वहीं घटना के बाद गिरिराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरोपी का चेहरा देखने के बाद तेजस्वी और अखिलेश यादव उसके समर्थन में उतर आएंगें. उन्होंने कहा कि वो ऐसे लोगों से नहीं डरते. राहुल गांधी, तेजस्वी और अखिलेश यादव वोट के सौदागर हैं और ऐसे लोगों को बचाने के लिए हमेशा आगे आते हैं. उन्होंने एक बार फिर बख़्फ बोर्ड पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वक्फ बोर्ड के जरिए फतुहा ही नहीं बरन बेगूसराय में भी हिंदुओं की जमीन पर नोटिस भेजा जा रहा है और उसे अपना बताया जा रहा है. वक्त बोर्ड का काम वर्तमान में जमीन जुटाव अभियान में तब्दील हो चुका है.

उन्होंने सीधे शब्दों में कहा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जो कहा है बटोगे तो कटोगे वह बिल्कुल सत्य है और हिंदुओं को अपनी सुरक्षा एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए एक होना ही पड़ेगा नहीं तो अखिलेश यादव तेजस्वी यादव एवं राहुल गांधी जैसे लोग भारत को इस्लामिक कंट्री बनाकर ही दम लेंगे”. वहीं घटना के बाद गिरिराज सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई और वो आगे की यात्रा पर निकल गए.

सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़ा 

जानकारी के मुताबिक गिरिराज सिंह शनिवार को बलिया प्रखंड में जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे, तभी वहां सफेद टोपी पहने एक युवक पहुंचा और उनके पास जाकर गलत बातें बोलने लगा. तब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उसे रोकने की कोशिश की. तभी उसने गिरिराज सिंह को मुक्का मारने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया. युवक की पहचान मोहम्मद सैफी के रूप में हुई है और वह वार्ड पार्षद बताया जा रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *