सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

CM योगी के बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान पर राजा भैया के पिता की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

2 मिनट पढ़ें

विधानसभा में राजा भैया ने छुए पैर तो CM योगी ने उनसे पूछा ये सवाल, अंदर की  विस्फोटक खबर सामने आई - When Raja Bhaiya touched his feet in the Assembly CM

 

CM योगी के बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान पर राजा भैया के पिता की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सीएम योगी आदित्यनाथ के इस बयान का समर्थन किया था. उन्होंने कहा था कि जब तक सनातन ताकतवर है तब तक भारत ताकतवर है.

उत्तर प्रदेश के आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करते समय बांग्लादेश की हिंसा का जिक्र करते हुए बटेंगे तो कटेंगे का बयान दिया था. उनके इस बयान पर विपक्ष के कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई थी. इसी बीच अब यूपी के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट से बाहुबली विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“योगी जी का यह कहना तो ठीक है कि बटेंगे तो कटेंगे मगर हिंदू एक होकर तीन बार से केंद्र व राज्य में सरकार बना रहे हैं क्या गवर्नमेंट मणिपुर या, बांग्लादेशी हिन्दुओं के लिए एक शब्द बोली है या राज्य सरकार ने अवैध मजार को हटवाया.”

एक रहेंगे तो नेक रहेंगे- सीएम योगी

बता दें कि सीएम योगी ने आगरा में एक जनसभा में कहा था “राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता, राष्ट्र तब सशक्त होगा जब हम सब एक होंगे, बंटेंगे तो कटेंगे. आप बांग्लादेश में देख रहे हैं, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए. बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा को पहुंचेंगे. समाज, जाति, भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतों से सावधान रहना होगा.”

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सीएम योगी के बयान का किया समर्थन

वहीं सीएम योगी के इस बयान को लेकर काफी राजनीतिक हलचल तेज हुई थी और कई लोगों ने इसका समर्थन किया था. इसी कड़ी में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सीएम योगी के इस बयान का समर्थन किया था. उन्होंने कहा था कि जब तक सनातन ताकतवर है तब तक भारत ताकतवर है. अगर सनातन बंटा तो भारत भी बंटेगा, क्योंकि सनातन और भारत को अलग नहीं किया जा सकता.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *