सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 25 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

Sunny Deol की वजह से Varun Dhawan का करियर बनने वाला है रॉकेट, गदर एक्टर ने खुद कर दिया कन्फर्म

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Varun Dhawan to star in 'Border 2' with Sunny Deol? Here's what we know |  Hindi Movie News - Times of India

 

Sunny Deol की वजह से Varun Dhawan का करियर बनने वाला है रॉकेट, गदर एक्टर ने खुद कर दिया कन्फर्म

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के करियर में एक बड़ी फिल्म जुड़ गई है. जेपी दत्ता की आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 में वरुण की एंट्री मेकर्स ने कंफर्म कर दी है. वरुण ने एक वीडियो भी शेयर किया है.

1997 में फिल्म बॉर्डर आई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. अब इस फिल्म का सीक्वल 2026 में आएगा जिसकी स्टार कास्ट को लेकर खुलासे हो रहे हैं.

पहले सनी देओल ने इस फिल्म की अनाउंसमेंट की और अब वरुण धवन की एंट्री भी कंफर्म की है. सनी देओल ने वरुण धवन का स्वागत ‘बॉर्डर 2’ की बटालियन में शामिल होने पर किया है. 26 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर बिग अनाउंसमेंट हुई है.

वरुण धवन ने ‘बॉर्डर’ 1997 से जुड़ी अपनी यादों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ में काम करने की खुशी जाहिर की और बताया कि वो बचपन से ऐसा कुछ करना चाहते थे. उन्होंने फैंस से वादा भी किया है कि वो इस किरदार को बखूबी निभाएंगे. वरुण पहली बार सनी देओल के साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे जो देशभक्ति होने वाली है.

Advertisement

‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन की एंट्री कंफर्म

सनी देओल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वरुण धवन की आवाज सुनाई दे रही है. ये वीडियो ‘बॉर्डर 2’ को लेकर बड़ा अपडेट बता रहा है. इस वीडियो को शेयर करने के साथ सनी देओल ने कैप्शन में लिखा, ‘फौजी वरुण धवन का ‘बॉर्डर 2′ की बटालियन में स्वागत कर रहा हूं.’

वरुण धवन ने भी जाहिर की खुशी

वहीं वरुण धवन ने भी एक वीडियो शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा, ‘मैं क्लास 4 में पढ़ता था जब चंदन सिनेमा में बॉर्डर देखी और इस फिल्म ने मेरे ऊपर बड़ा इम्पैक्ट डाला था. मैं उस सेंस को आज भी महसूस करता हूं जो उस समय अपने देश के लिए सिनेमाहॉल में फील किया था. आज मैं जब अपनी आर्मी को देखता हूं तो सैल्यूट करने का मन करता है जब वो हमारी रक्षा के लिए अपनी जान बॉर्डर पर न्यौछावर कर देते हैं.’

वरुण धवन ने आगे लिखा, ‘जेपी दत्ता सर ऐसी एपिक फिल्में बनाते हैं और मेरे फेवरेट भी हैं. भूषण कुमार ने मेरे करियर को और भी खास बना दिया है और सनी पाजी के साथ मैं काम करूंगा…ये सबकुछ मेरे लिए बहुत खास है. मैं इस फिल्म में एक जवान की कहानी पेश करूंगा और वादा करता हूं ये बिगेस्ट वॉर फिल्म बनेगी, मुझे आपकी गुड विशेज की जरूरत है, जय हिंद.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *