सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ को पूरे हुए 10 साल, यशराज ने किया बड़ा एलान, फिर पर्दे पर लौटेंगी शिवानी शिवाजी रॉय

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Mardaani 3 Teased YRF CONFIRMS Next Chapter As The 1st Instalment Of Rani  Mukerji Starrer Completes 10 Years WATCH Video | Mardaani 3: रानी मुखर्जी की  'मर्दानी' को पूरे हुए 10 साल,

 

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ को पूरे हुए 10 साल, यशराज ने किया बड़ा एलान, फिर पर्दे पर लौटेंगी शिवानी शिवाजी रॉय

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी एक बार फिर ‘मर्दानी 3’ के जरिए पर्दे पर लौटने वाली है. जिसका ऐलान हाल ही में हुआ है. जानिए कब होगी रिलीज.

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मर्दानी’ (Mardaani) को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं. फिल्म में रानी एक पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में दिखी थी. इसकी सक्सेस के बाद वाईआरएफ ने 5 साल बाद इसका पार्ट 2 रिलीज किया था. ये भी काफी हिट रही थी. वहीं अब ‘मर्दानी’ के 10 साल पूरे होने पर वाईआरएफ ने एक बड़ा ऐलान किया औऱ बताया कि रानी Mardaani 3 में शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

कब शुरू होगी ‘मर्दानी 3’ की शूटिंग

Advertisement

दरअसल रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा पिछले काफी वक्त से फिल्म के तीसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं और अब इसे हरी झंडी मिल गई है. जानकारी के अनुसार ‘मर्दानी 3’ की शूटिंग अगले साल यानि 2025 में शुरू होने वाली है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है.

मेकर्स ने फैंस को दिखाई तीसरे पार्ट की झलक

वहीं ‘मर्दानी’ फिल्म के 10 साल पूरे होने पर मेकर्स ने ‘मर्दानी 3’ की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है. रानी मुखर्जी ने इस फ्रेंचाइजी में शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभाई है, जो एक निडर और साहसी पुलिस अधिकारी हैं. जो हमेशा सही के लिए खड़ी होती हैं और बहुत साहस के साथ न्याय दिलाती हैं.

मर्दानी लिंग मान्यताओं को तोड़ते हुए दिखाती है कि एक महिला पुरुष-प्रधान पेशे में सबसे आगे रहकर कैसे नेतृत्व कर सकती है और चाहे हालात कितने भी कठिन क्यों ना हों, जरूरतमंदों की रक्षा के लिए वह आगे आती है.

वर्कफ्रंट की बात करें रानी मुखर्जी को आखिरी बार फिल्म ‘मिसेज़ चटर्जी वर्सस नॉर्वे’ में नजर आई थी. वहीं अपने अभी तक के करियर में रानी ने ‘कुछ कुछ होता है’, ‘साथिया’, ‘बंटी और बबली’, और ‘वीर जारा’ जैसी कई शानदार फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *