सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

‘कोलकाता की घटना है तो पटना में बंद करने की क्या जरूरत’, OPD में इलाज नहीं होने पर PMCH में पोते को दिखाने आए बुुजुर्ग ने गुस्से में कहा

2 मिनट पढ़ें

Bihar Patna Patients upset due to closure of OPD in PMCH Doctors Strick against RG KAR Hospital rape case kolkata ann Bihar News: 'कोलकाता की घटना है तो पटना में....', PMCH में OPD सेवा नहीं मिलने पर पोते को दिखाने आए बुुजुर्ग ने गुस्से में कहा

‘कोलकाता की घटना है तो पटना में बंद करने की क्या जरूरत’, OPD में इलाज नहीं होने पर PMCH में पोते को दिखाने आए बुुजुर्ग ने गुस्से में कहा

पटना के पीएमसीएच में डॉक्टर्स ने कोलकाता में हुई लेडी डॉक्टर की हत्या के विरोध में जमकर नारेबाजी की. सुबह से ही ओपीडी बंद करने के बाद दोपहर तक विरोध प्रदर्शन करते रहे.

पटना केपीएमसीएच अस्पताल में OPD बंद होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. राजधानी के पीएमसीएच में डॉक्टर्स की हड़ताल है. बिहार के अलग-अलग जिलों से आए मरीज और उनके परिजनों ने कहा कि सुबह सुबह नंबर लगाने आए थे, लेकिन पर्ची नहीं कट रहा है. दूर दूर से आए मरीज ने कहा काफी ज्यादा समस्या है, लेकिन मेडिकल सुविधा आज बंद है.

वहीं एक परिजन जो अपने पोते के इलाज के लिए आए थे, वो काफी गुस्से में नज़र आए. उन्होंने कहा कि कोलकाता की घटना है तो पटना में बंद करने की क्या जरूरत. दरअसल ओपीडी में दिखाने आए मरीज और उनके परिजन बेहद परेशान हैं. कह रहे हैं कि ऐसी हालत रही तो मरीजों को जान का खतरा हो सकता है. लंबे समय के बाद आज नंबर आया था. डॉक्टर से दिखाने आए तो पता चला ओपीडी सेवा बंद है. डॉक्टर धरना प्रदर्शन ख़त्म करें. ताकि हमारी परेशानी खत्म हो.

बता दें कि पटना के पीएमसीएच में डॉक्टर्स ने कोलकाता में हुई लेडी डॉक्टर की हत्या के विरोध में जमकर नारेबाजी की. सुबह से ही ओपीडी बंद करने के बाद दोपहर में नारेबाजी करने लगे. एक महिला डॉक्टर ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिला हैं, उन्हें महिलाओं के दर्द को समझना चाहिए. ‘वी वान्ट जस्टिस’ के नारों के बीच जूनियर डॉक्टर्स ने विरोध प्रदर्शन किया. महिला डॉक्टर्स ने पीएमसीएच अस्पताल में सुरक्षा की मांग की और डॉक्टर्स के भविष्य पर चिंता इन डॉक्टर्स ने जाहिर की.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *