सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

बाहुबली के दौरान सस्ते लॉज में रुके एस एस राजामौली, सेट पर वेज खाना खिलाकर बचाया था पैसा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

SS Rajamouli Announces Baahubali Series

 

बाहुबली के दौरान सस्ते लॉज में रुके एस एस राजामौली, सेट पर वेज खाना खिलाकर बचाया था पैसा

बाहुबली की शूटिंग के दौरान एसएस राजामौली को फाइनेंशियली क्रंच झेलना पड़ा था. हाल ही में उन्होंने डॉक्यूमेंट्री में इसे लेकर खुलासा किया है.

एस एस राजमौली की बाहुबली इंडियन सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं. इस फिल्म ने करोड़ों में कमाई की थी और फैंस को खूब इंप्रेस किया था. इसके दूसरे पार्ट ने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म को बनाते वक्त मेकर्स को पैसे की दिक्कत भी झेलनी पड़ी थी.

एस एस राजामौली की डॉक्यूमेंट्री मॉडर्न मास्टर्स: एसएस राजामौली में मेकर्स ने इसे लेकर बात की.

सस्ते लॉज में रुके थे एसएस राजामौली

Advertisement

फिल्म प्रोड्यूसर Shobu Yarlagadda ने कहा, ‘मैंने फिल्म की कहानी सुनी और मुझे ये एहसास हुआ कि ये कहानी बहुत लंबी है और ये एक फिल्म में नहीं समा सकती. दूसरी बात इस फिल्म के लिए बहुत ज्यादा बजट लगने वाला था. हमारा जो भी खर्चा हुआ उसका ज्यादातर खर्चा फिल्म प्रोडेक्शन पर ही लगा. जब हम महाबलेश्वर में शूटिंग करने गए तो हमने इकोनॉमी क्लास में सफर किया. राजामौली और पूरी यूनिट एक साथ एक ही लॉज में रुके थे.’

‘हमने सिर्फ वेजिटेरियन खाना ही खाया. ये एक नॉर्मल बात नहीं है. हम ऐसा माहौल नहीं चाहते थे कि कुछ लोगों को नॉनवेज मिले और कुछ को वेज. हमने बहुत सारे खर्च बचाए. इसी के साथ हम सोच रहे थे कि हिंदी ऑडियंस तक कैसे ले जाएं. कैसे मार्केट मिल सके. हमें ऐसा कोई चाहिए था जो हिंदी ऑडियंस को टार्गेट कर सके.’ बता दें कि इस फिल्म में करण जौहर भी प्रोड्यूसर थे.

एस एस राजामौली ने कहा, ‘फिल्म का बजट बहुत ज्यादा हो गया था. हम रिस्क उठाने के लिए तैयार थे. जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ी मैं समझ कि फिल्म की बजट बहुत ज्यादा हो गया है.’

‘बाहुबली सिर्फ एस एस राजामौली ही बना सकते हैं’

वहीं फिल्म के लीड एक्टर प्रभास ने बताया- ‘महाबलेश्वर में एक्टर्स के लिए अच्छा होटल बुक किया था और राजामौली कहीं और ही दूर रुके हुए थे. मैंने पूछा कि आप कहां रुके हुए हो, यहां आ जाओ ये अच्छा होटल है. तो उन्होंने कहा कि मुझे बजट बचाना है. वो किसी खराब से होटल में रुके थे, जहां साफ बाथरूम भी नहीं थे. मैंने उनके जैसा इंसान नहीं देखा. बाहुबली सिर्फ वो ही बना सकते हैं.’

एस एस राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय ने बताया कि फिल्म के सेट पर फैमिली जैसा माहौल था, ‘जब ये फिल्म शुरू हुई थी तो मैं 20 का था और जब शूटिंग शुरू हुई तो मैं 21 का था. फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने और कुछ भी नहीं किया था. वो सेट घर जैसा हो गया था और सभी फैमिली की तरह.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *