सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

अमिताभ का नाम सुनते ही क्यों भड़क जाती हैं जया बच्चन? आज फिर हंगामा, सामने आई वजह

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अमिताभ का नाम जोड़ने पर जया बच्चन ने फिर जताई आपत्ति , सभापति बोले- आप बदल  दीजिए... - Jaya Bachchan got angry again after Amitabh name was added ntc -  AajTak

 

अमिताभ का नाम सुनते ही क्यों भड़क जाती हैं जया बच्चन? आज फिर हंगामा, सामने आई वजह

जया बच्चन अपने गुस्सैल मिजाज के लिए जानी जाती हैं. एक हफ्ते में दूसरी बार हुआ है जब जया बच्चन राज्यसभा में अमिताभ बच्चन का नाम सुनते ही भड़क गई हैं.

एक्ट्रेस और पॉलीटिशियन जया बच्चन अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. बीते कुछ समय से संसद में दिए अपने बयानों की वजह से हर जगह छाई हुई हैं. हाल ही में राज्यसभा में जया बच्चन तो श्रीमति जया अमिताभ बच्चन कहे जाने पर व भड़क गई थीं. अमिताभ बच्चन का नाम उनके नाम के साथ जोड़े जाने पर जया से इस बारे में कहा भी था. अब एक बार फिर अमिताभ बच्चन का नाम सुनकर जया बच्च भड़क गई हैं. आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों जया बच्चन हर बार अमिताभ बच्चन का नाम लिए जाने पर गुस्से से आग बबूला हो जाती हैं.

जया बच्चन और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के बीच नोक-झोक हो गई. जगदीप धनखड़ इस हफ्ते में दो बार उन्हें जया अमिताभ बच्चन के नाम से संबोधित कर चुके थे. आज 9 अगस्त को भी उन्होंने जया बच्चन को इसी नाम से संबोधित किया. जिसके बाद वो भड़क गईं और उन्होंने कहा- ‘मैं एक कलाकार हूं. मैं शारीरिक भाषा और भाव समझती हूं. लेकिन आपका लहजा सही नहीं है. हम आपके सहकर्मी हैं लेकिन आपका लहजा अस्वीकार्य है.’

Advertisement

क्यों आग बबूला होती हैं जया

जब पहली बार जया बच्चन को जया अमिताभ बच्चन के नाम से संबोधित किया गया था तो उन्होंने कहा था- ‘ये जो है कुछ नया शुरू हुआ है कि महिलाएं जो हैं वो अपने पति के नाम से जानी जाएं। उनका कोई अस्तित्व ही नहीं हैं। उनकी कोई उपलब्धि नहीं है अपने में.’ महिलाओं को उनके पति के नाम से पुकारे जाने पर जया बच्चन गुस्सा हो जाती हैं. उनका कहना है कि महिलाओं की अपनी पहचान है तो उन्हें उसी से जाना जाए.

दूसरी बार कही थी ये बात

जगदीप धनखड़ ने कुछ समय पहले एक बार फिर जया बच्चन को उनके पति का नाम जोड़कर बुलाया था. इस पर उन्होंने कहा था-सर आपको अमिताभ का मतलब पता है?’ तो सभापति ने कहा कि, ‘माननीय सदस्यगण, जो नाम इलेक्शन सर्टिफिकेट में आता है और जो यहां जमा किया जाता है, उसके अंदर बदलाव की प्रक्रिया है. इस प्रक्रिया का लाभ मैंने खुद उठाया था 1989 में. वो बदलाव की प्रक्रिया हमने हर मेंबर को बताई है’. इस पर जया ने कहा था- ‘नहीं सर, मुझे अपने नाम और अपने पति, दोनों पर बहुत गर्व है. मुझे अपने पति की उपलब्धियों पर भी काफी गर्व है. उनके नाम का मतलब है कि ऐसी आभा जो मिट नहीं सकती. मैं बहुत खुश हूं’.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *