सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Mirzapur Season 3 के ‘बोनस एपिसोड’ में क्या होगा? Ali Fazal ने रिलीज से पहले ही किया खुलासा

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

Mirzapur 3 का आएगा बोनस एपिसोड, गुड्डू भैया ने जिसे उतारा मौत के घाट अब होगी  उसकी एंट्री? - Mirzapur 3 Bonus Episode Coming Soon On Amazon Prime Video Ali  Fazal Aka

 

Mirzapur Season 3 के ‘बोनस एपिसोड’ में क्या होगा? Ali Fazal ने रिलीज से पहले ही किया खुलासा

मिर्जापुर के तीसरे सीजन के रिलीज होने के एक महीने के बाद फिर से यह चर्चा में बनी हुई है. खबर है कि मिर्जापुर के तीसरे सीजन का बोनस एपिसोड रिलीज होने जा रहा है.

अमेजन प्राइम वीडियो पर मिर्जापुर का पहला सीजन बंपर तरीके से पसंद किया गया था. दूसरा एपिसोड रिलीज हुआ तो उसे पहले वाले से थोड़ा कम रेस्पॉन्स मिला. लोग फिर भी खुश थे कि चलो कहानी थोड़ी ठीक है. लेकिन जब पिछले महीने मिर्जापुर का तीसरा सीजन रिलीज हुआ तो दर्शकों के हाथ निराशा लगी, क्योंकि शो से मुन्ना भइया का किरदार खत्म हो चुका था. दरअसल सीजन के पहले एपिसोड की शुरुआत ही मुन्ना भइया की डेड बॉडी से हुई तो फैंस का दिल टूट गया था. शो को मिले ठंडे रेस्पॉन्स के बाद अब मेकर्स ने फिर से एक दांव फेंका है. खबर है कि प्राइम वीडियो पर मिर्जापुर का बोनस एपिसोड आने वाला है. चलिए जानते हैं कि मसला क्या है.

गुड्डू पंडित का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मिर्जापुर के तीसरे सीजन में कुल 10 एपिसोड थे. लोगों को ये 10 सीजन काफी बोरिंग लगे. कुछ लोगों को गोलू यानि श्वेता त्रिपाठी की एक्टिंग बकवास लगी तो वहीं बहुत से लोग ऐसे हैं, जो चाहते थे कि कैसे भी करके शो में मुन्ना त्रिपाठी यानि दिव्येंदु शर्मा की वापसी हो जाए. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और लोगों को शो पसंद नहीं आया. अब मिर्जापुर की रिलीज के एक महीने के बाद अली फजल यानि गुड्डू पंडित ने एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Advertisement

कब रिलीज होगा बोनस एपिसोड

इस वीडियो में उन्होंने घोषणा की है कि मिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड आने वाला है. अली फजल ने बोनस एपिसोड की तारीख की घोषणा तो नहीं की है, लेकिन इतना जरूर बताया है कि ये इसी महीने आने वाला है. वीडियो में अली फजल ने यह भी बताया है कि इस एपिसोड में तीसरे सीजन के बहुत सारे डिलीट किए गए सीन होंगे. इस दौरान उन्होंने एक लाइन और कही है, जिसपर देशभर की जनता का फोकस है.

बोनस एपिसोड पर क्या बोले अली फजल

अली फजल ने कहा है, ‘इतना घूर काहे रहे हो. प्राइम वीडियो के दफ्तर से आ रहे हैं, डिलीडेट सीन निकलवाने गए थे. अब इतना कैलोरी बर्न हुआ है हमारा तो प्रोटीन इनटेक तुम्हारे पिताजी तो पूरी करेंगे नहीं. पैनी नजर रखना है इस बोनस एपिसोड के लिए, प्राइम वीडियो पर. देखोगे तो तुम्हारी जिंदगी में भौकाल मच जाएगा तुम्हारी जिंदगी में एकदम, होश उड़ जाएंगे, गारंटी दे रहे हैं’.

अली फजल आगे कहते हैं, ‘एक बहुत ही चर्चित लौंडा भी इन्वॉल्व है इसमें. हम ही उसे मौत के घाट उतारे थे मतलब डिलीट किए थे. पर बहुत जलवा है सा* का. वापस आना चाह रहा है’. अब गुड्डू भैया जिसके जलवे की बात कर रहे हैं, वो तो मुन्ना भइया का ही था. अब गुड्डू पंडित की इन बातों से तो यही लग रहा है कि मुन्ना त्रिपाठी की वापसी होने वाली है. हालांकि अब तो बोनस एपिसोड के रिलीज होने पर ही इस बात का खुलासा होगा कि आखिर कौन वापस आ रहा है. फिलहाल तो बोनस एपिसोड की घोषणा के बाद सिर्फ मुन्ना त्रिपाठी का नाम ही चर्चा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *