सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

OTT रिलीज को तैयार ‘भैया जी’, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं मनोज बाजपेयी की फिल्म

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भैया जी ओटीटी रिलीज की तारीख: कब और कहां देखें? | मैजिकपिन ब्लॉग

 

OTT रिलीज को तैयार ‘भैया जी’, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं मनोज बाजपेयी की फिल्म

मनोज बाजपेयी की क्राइम ड्रामा फिल्म भैया जी कुछ वक्त पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि इस फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया और अब बहुत जल्द यह ओटीटी पर आने वाली है.

बॉलीवुड में मनोज तिवारी ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. उनका हर किरदार दर्शकों को खूब पसंद आता है. अभिनेता अपनी उपस्थिति से किरदार में जान डाल देते हैं. बीते दिनों उनकी फिल्मे भैया जी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. उम्मीद जताई जा रही थी कि यह फिल्म एक बढ़िया हिट साबित होगी और जमकर कमाई करेगी. लेकिन हुआ इसके उलट, फिल्म थिएटर्स में नहीं चल सकी और फ्लॉप हो गई. अब मनोज बाजपेयी की भैया जी ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. चलिए जानते हैं कि फिल्म कब और कहां देख सकते हैं.

कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी भैया जी

24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मनोज बाजपेयी के 30 साल के करियर की 100वीं फिल्म भैया जी ने बॉक्स ऑफिस पर 11.52 करोड़ का कारोबार किया था. हालांकि बहुत से लोग अभी तक इस फिल्म को थिएटर्स में नहीं देख पाए हैं. अगर आप भी मनोज बाजपेयी की अदाकारी के दीवाने हैं तो आपके लिए खुशखबरी है कि फिल्म भैया जी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है. भैया जी का प्रीमियर 26 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर होने वाला है.

Advertisement

कैसी है भैया जी कहानी

भैया जी का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है. ये वही अपूर्व सिंह कार्की हैं, जिन्होंने मनोज बाजपेयी की सिर्फ एक बंदा काफी है बनाई है. भैया जी कहानी बिहार की पृष्ठभूमि पर बुनी गई है. जिसकी कहानी बिहारी बाबू राम चरण त्रिपाठी पर आधारित है, जिसे सब भैया जी बुलाते हैं.

भैया जी एक दबंग किस्म का आदमी है. कहानी के मुताबिक, एक समय पर भैया जी सत्ता बदल देते थे, लेकिन अब उन्होंने हाथ उठाना बंद कर दिया है. हालांकि भैया जी एक अपना अतीत है, जिससे वह फिल्म में लड़ते नजर आए हैं.

ओटीटी के स्टार हैं मनोज बाजपेयी

भैया जी एक एक हाई-ऑक्टेन एक्शन रिवेंज ड्रामा फिल्म है, जिसे आप जी5 पर देख सकते हैं. मनोज बाजपेयी ने ओटीटी स्टार के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने जी5 पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है. जी5 पर उनकी कई फिल्में जैसे ‘सूरज पे मंगल भारी’, ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’, ‘डायल 100’, ‘जागो’, ‘चक्रव्यूह’, ‘साइलेंस: कैन यू हियर इट?’ आदि फिल्में उपलब्ध हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *