सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के मंत्री पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप, HC में याचिका दायर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

MP: मंत्री गौतम टेटवाल पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप, हाईकोर्ट  में याचिका दायर - Amrit Vichar

मध्य प्रदेश के मंत्री पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप, HC में याचिका दायर

मंत्री गौतम टेटवाल के जाति प्रमाणपत्र को हाईकोर्ट में चुनौती दी गयी है. याचिकाकर्ता का दावा है कि टेटवाल का संबंध ओबीसी में आने वाले जिनगर समुदाय से है.

मध्य प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल (Gautam Tetwal) पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप लगा है. जाति प्रमाणपत्र को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंठपीठ में चुनौती दी गयी है.

याचिका में आरोप लगाया गया कि टेटवाल ने फर्जीवाड़े से अनुसूचित जाति (एससी) होने का प्रमाणपत्र बनवाकर राजगढ़ जिले की सारंगपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा. याचिकाकर्ता के वकील का कहना है कि टेटवाल का संबंध अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में आने वाले जिनगर समुदाय से है.

Advertisement

बता दें कि सारंगपुर विधानसभा सीट एससी के लिए आरक्षित है. पिछले साल नवंबर में विधानसभा चुनाव हुआ था. टेटवाल ने सारंगपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कला महेश मालवीय को 23,054 वोट से शिकस्त दी थी. इंदौर खंडपीठ में टेटवाल के खिलाफ याचिका जितेंद्र कुमार मालवीया ने दायर की है. जितेंद्र कुमार राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं. याचिकाकर्ता के वकील धर्मेन्द्र चेलावत ने संवाददाताओं को बताया कि याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है.

मंत्री पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप

चेलावत ने याचिका में लगाए गए आरोपों के हवाले से बताया कि टेटवाल ओबीसी में आने वाले जिनगर समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. आरोप है कि उन्होंने फर्जीवाड़ा कर एससी के तहत आने वाले मोची समुदाय का जाति प्रमाणपत्र बनवा लिया.

उन्होंने बताया कि टेटवाल के रक्त संबंधियों से जुड़े अलग-अलग दस्तावेज भी हाईकोर्ट में पेश किए गए हैं. याचिका में उनकी जाति कथित तौर पर जिनगर दर्शाई गई है. चेलावत ने बताया कि याचिका के जरिये अदालत से गुहार लगाई गई है कि टेटवाल से जुड़ा रिकॉर्ड तलब किया जाए और उनके जाति प्रमाणपत्र की जांच कराई जाए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *