सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

कब और कहां देखें भारत-अफ्रीका फाइनल मैच? टीम इंडिया के पास 17 साल बाद फिर इतिहास रचने का मौका

3 मिनट पढ़ें

कब और कहां देखें भारत-अफ्रीका फाइनल मैच? टीम इंडिया के पास 17 साल बाद फिर इतिहास रचने का मौका

भारत और दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में 29 जून को भिड़ेंगी. जानिए आप भारत में इस मैच को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

भारत और दक्षिण अफ्रीका, ये 2 ही टीम हैं जो अभी तक टी20 विश्व कप 2024 में एक भी मैच नहीं हारी हैं. अब 29 जून को बारबाडोस के केनसिंगटन ओवल स्टेडियम में उनके बीच फाइनल मैच खेला जाना है और विश्व विजेता बनने की रेस में किसी एक को तो घुटने टेकने ही पड़ेंगे. एक तरफ अफ्रीका चोकर्स के दाग को मिटाते हुए अपना पहला वर्ल्ड कप फाइनल खेल रही होगी, दूसरी ओर भारत 10 साल बाद टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है. टूर्नामेंट की 2 बेस्ट टीम आमने-सामने होंगी. भारत 2007 में टी20 का विश्व विजेता बना था, लेकिन उसके बाद यह टीम 17 सालों से चैंपियन बनने के इंतज़ार में है. तो चलिए जानते हैं कि भारत में आप इस फाइनल मैच को कब और कहां देख सकते हैं?

कब और कहां देखें फाइनल मैच?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच बारबाडोस के केनसिंगटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज के समयानुसार यह मैच सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. वहीं भारत में देख रहे लोग, फाइनल मैच को रात 8 बजे से लाइव देख सकते हैं. टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. वहीं Disney+ Hotstar पर मैच का लाइव स्ट्रीम भी उपलब्ध होगा, लेकिन इसके लिए आपको सब्स्क्रिप्शन लेना पड़ेगा.

सेमीफाइनल मुकाबलों के नतीजे

बता दें कि पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना अफगानिस्तान से हुआ, जो पहली बार किसी वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेल रही थी. अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 56 रन पर ऑलआउट हो गया था. अफ्रीकी टीम ने इस लक्ष्य को 9 विकेट रहते हासिल कर आसानी से फाइनल में प्रवेश पाया. दूसरी ओर भारत ने 2022 के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेते हुए इंग्लैंड को 68 रनों से रौंद डाला है.

भारत का स्क्वाड- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वाड- एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, जॉर्न फॉर्च्यून, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रायन रिकेल्टन, तबरैज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *