सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Mirzapur 3 में दिखेंगे मुन्ना भैया? Prime Video ने दिया हिंट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Mirzapur 3 में दिखेंगे मुन्ना भैया? Prime Video ने दिया हिंट

‘मिर्जापुर 3’ में मुन्ना भैया के होने या ना होने को फैंस लेकर सवाल कर रहे हैं. इस बीच प्राइम वीडियो ने मुन्ना भैया के ‘मिर्जापुर 3’ का हिस्सा होने को लेकर बड़ा हिंट दे दिया है.

‘मिर्जापुर 3’ को लेकर फैंस में गजब की एक्साइटमेंट है. वेब सीरीज की अनाउंसमेंट से लेकर ट्रेलर रिलीज तक ने दर्शकों में इसका क्रेज बढ़ा दिया है. रही-सही कसर मिर्जापुर के ट्रेलर ने पूरी कर दी है. हालांकि ट्रेलर में मुन्ना भैया को गायब देखकर फैंस बहुत निराश हुए हैं.

सोशल मीडिया पर लगातार फैंस ‘मिर्जापुर 3’ में मुन्ना भैया के होने या ना होने को लेकर सवाल कर रहे हैं. इस बीच अमेजॉन प्राइम वीडियो ने मुन्ना भैया के ‘मिर्जापुर 3’ का हिस्सा होने को लेकर बड़ा हिंट दे दिया है. जिसके बाद मुन्ना भैया की फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.

प्राइम वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस

दरअसल ‘मिर्जापुर 3’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. ऐसे में प्राइम वीडियो लगातार सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए सीरीज से जुड़ी अपडेट्स दे रहा है ताकि इसका बज बना रहे. वहीं हाल ही में प्लेटफॉर्म ने एक पोस्ट शेयर करते हुए इस ओर इशारा कर दिया है कि मुन्ना भैया कहीं नहीं गए हैं और बाकी दो सीजन की तरह वे मिर्जापुर के तीसरे सीजन में भी दिखाई दे सकते हैं.

Advertisement

‘जैसा कि मुन्ना भैया ने कहा था- हम अमर हैं’

प्राइम वीडियो ने कई सारे सोशल मीडिया कमेंट्स को शेयर किया है जिसमें फैंस ‘मिर्जापुर 3’ में मुन्ना भैया की मौजूदगी को लेकर सवाल कर रहे हैं. इसके साथ कैप्शन में लिखा है, ‘जैसा कि मुन्ना भैया ने कहा था- हम अमर हैं.’

खुशी से झूमे मुन्ना भैया के फैंस

अब इस पोस्ट को देखने के बाद मुन्ना भैया के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. फैंस लगातार कमेंट्स करके अपनी खुशी जाहिर भी कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- ‘अब आखिरकार कंफर्म हो गया है कि वो आ रहे हैं.’

एक दूसरे फैन ने लिखा- ‘अगर मुन्ना भैया जिंदा होंगे तो MS3 ब्लॉकबस्टर होगा. रिकॉर्ड टूट जाएंगे.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *