सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

प्रियंका चोपड़ा के पार्टनरशिप तोड़ने के कुछ ही दिनों बाद रेस्टोरेंट ‘सोना’ पर लगने जा रहा ताला, महज तीन साल में हो रहा बंद

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा के पार्टनरशिप तोड़ने के कुछ ही दिनों बाद रेस्टोरेंट ‘सोना’ पर लगने जा रहा ताला, महज तीन साल में हो रहा बंद

प्रियंका चोपड़ा का न्यूयॉर्क में स्थित रेस्टोरेंट सोना बंद होने जा रहा है. हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने तीन साल पहले इससे पार्टरनशिप खत्म कर ली थी.

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह एक्शन सीन के दौरान चोटिल हो गईं हैं.

प्रियंका एक शानदार एक्ट्रेस हैं, साथ ही साथ वह एक बेहतरीन बिजनेस वुमेन भी हैं. यह बात तो सभी जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा फिल्मों और प्रोडक्शन हाउस से कमाई करती हैं, साथ ही उनका न्यूयॉर्क में सोना नाम से एक रेस्टोरेंट भी है. लेकिन अब खबर आ रही है कि इस रेस्टोरेंट पर ताला लगने वाला है.

बंद होने जा रहा है ‘सोना’

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ सालों पहले न्यूयॉर्क में सोना नाम से एक रेस्टोरेंट खोला था. इस रेस्टोरेंट को प्रियंका चोपड़ा पार्टनरशिप में चला रहीं थीं. लेकिन कुछ ही वक्त पहले प्रियंका ने पार्टरनशिप खत्म कर ली है. अब सोना के इंस्टाग्राम पेज पर इस बात की जानकारी दी गई है कि इस रेस्टोरेंट पर ताला लगने जा रहा है. इस पेज पर लिखा है कि इस ब्रांच को 30 जून को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा.

सोना ने जारी किया ऑफिशियल स्टेटमेंट

Advertisement

रेस्टोरेंट की ओर से इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया गया है. इसमें लिखा है, ‘सोना के तीन साल शानदार रहे, लेकिन अब यह बंद होने जा रहा है. हम अपने उन सभी कस्टमर को धन्यवाद कहना चाहते हैं, जिन्होंने यहां का स्वाद चखा. आपकी सेवा करके हमें बहुत अच्छा लगा. स्वादिष्ट खाना परोसने के लिए हम अपनी टीम को भी शुक्रिया कहते हैं. आप हमेशा हंसिए और खुश रहिए. सोना आखिरी बार 30 जून को खुलेगा. हम उम्मीद करते हैं कि आप यहां आएंगे और खाएंगे-पिएंगे, हमारे दरवाजे आपके लिए खुले रहेंगे’.

मशहूर हस्तियां भी पहुंचती थीं रेस्टोरेंट

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने तीन साल पहले न्यूयॉर्क में भारतीय रीति-रिवाजों और पूजा-पाठ के साथ इस रेस्टोरेंट का उद्धाटन किया था. इसमें प्रियंका के परिवार के लोगों के अलावा और भी कई लोग शामिल हुए थे. यह रेस्टोरेंट अच्छा चल रहा था. कई बार कई मशहूर हस्तियां यहां पहुंचती थीं और फोटोज शेयर कर प्रियंका को विदेश में भारतीय खाने के लिए धन्यवाद करती थीं. लेकिन अब यह बंद होने जा रहा है.

तीन साल पहले शुरू किया था रेस्टोरेंट

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 2021 में मनीष गोयल के साथ मिलकर इस रेस्टोरेंट को खोला था. हालांकि कुछ वक्त पहले ही दोनों की पार्टरनशिप खत्म हो गई है. प्रियंका ने स्टेटमेंट जारी कर इसकी घोषणा की थी.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *