सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

सिर्फ गौतम गंभीर नहीं बल्कि इस दिग्गज का भी हुआ इंटरव्यू, जल्द होगी हेड कोच की घोषणा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सिर्फ गौतम गंभीर नहीं बल्कि इस दिग्गज का भी हुआ इंटरव्यू, जल्द होगी हेड कोच की घोषणा

बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया के नए हेड कोच की घोषणा करेगी. इसको लेकर गंभीर के साथ-साथ एक और दिग्गज का इंटरव्यू लिया गया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जल्द ही टीम इंडिया के नए हेड कोच की घोषणा करेगा. इसके लिए बोर्ड ने प्रोसेस लगभग पूरा कर लिया है. खबर थी कि गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच बन सकते हैं. लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने गंभीर के साथ-साथ एक और दिग्गज का इंटरव्यू लिया है. गंभीर ने इंटरनेट के जरिए इंटरव्यू दिया है. टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने वाला है.

रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट एडवाइजरी कमेट ने मंगलवार को गौतम गंभीर के साथ-साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर वूरकेरी वेंकट रमन का भी इंटरव्यू लिया है. गंभीर हेड कोच बनने की रेस में फिलहाल आगे चल रहे हैं. वहीं खबर के मुताबिक रमन भी मजबूत दावेदार हैं. उन्होंने इंटरव्यू के दौरान काफी अच्छी प्रजेंटेशन पेश की है. लेकिन नया हेड कोच कौन होगा, इस पर फैसला नहीं लिया गया है.

Advertisement

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि गौतम गंभीर ने वर्चुअल इंटरव्यू दिया है. लेकिन रमन ने प्रजेंटेशन पेश की है. यह काफी विस्तार से तैयार की गई थी. अब सीएसी बुधवार को विदेशी कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लेगी. इसमें कौन-कौन शामिल होगा, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है. बीसीसीआई नए सिलेक्टर की भी तलाश कर रही है. इसके लिए कुछ कैंडिडेट्स को शॉर्ट लिस्ट भी किया गया है.सिलेक्टर पद के लिए जल्द ही इंटरव्यू लिया जा सकता है. लेकिन इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है.

बता दें कि टीम इंडिया के नए हेड कोच का ऐलान जल्द ही हो सकता है. भारत के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद खत्म हो जाएगा. द्रविड़ ने हेड कोच के लिए दोबारा आवेदन नहीं किया था. वे अब ब्रेक चाहते हैं. द्रविड़ लगातार दो बार टीम इंडिया के हेड कोच रहे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *