सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

अजय जडेजा ने अफगानिस्तान से नहीं ली एक रुपये भी फीस, 2023 वनडे वर्ल्ड कप में थे मेंटॉर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अजय जडेजा ने अफगानिस्तान से नहीं ली एक रुपये भी फीस, 2023 वनडे वर्ल्ड कप में थे मेंटॉर

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी अजय जडेजा 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम के मेंटॉर थे. 2023 विश्व कप में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों को हराया था.

भारत में खेले गए 2023 वनडे वर्ल्ड कप में पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अजय जडेजा अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मेंटॉर थे. अफगानिस्तान ने इस विश्व कप में इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों को शिकस्त दी थी. ऐसा माना जा रहा था कि अजय जडेजा को दी गई मोटी रकम अफगानिस्तान के लिए कारगर साबित हुई. हालांकि, अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. ताजा जानकारी के मुताबिक, अजय जडेजा ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से एक रुपये भी फीस नहीं ली है.

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ ने बातचीत में खुलासा किया कि अजय जडेजा ने वनडे विश्व कप 2023 के दौरान अपनी सेवाओं के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कोई भी पैसा लेने से इनकार कर दिया, क्योंकि उन्होंने कहा था, अगर आप अच्छा खेलते हैं, तो मुझे बस इतना ही पैसा और इनाम चाहिए.

Advertisement

गौरतलब है कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अजय जडेजा अफगानिस्तान टीम के मेंटॉर होने के साथ-साथ सहायक कोच भी थे. अजय जडेजा की निगरानी में अफगानिस्तान टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराकर काफी नाम कमा लिया था. दुनिया भर के क्रिकेट फैंस विश्व कप में अफगानिस्तान के प्रदर्शन का क्रेडिट अजय जडेजा को दे रहे थे.

अजय जडेजा का इंटरनेशनल करियर 

बता दें कि अजय जडेजा ने भारत के लिए 1992 में अपना डेब्यू किया था. उन्होंने भारत के लिए 15 टेस्ट और 196 वनडे मैच खेले. टेस्ट में उनके नाम 576 रन और वनडे में 5359 रन हैं. जडेजा को उस समय वनडे क्रिकेट का स्पेशलिस्ट बल्लेबाज माना जाता था. उनके नाम वनडे क्रिकेट में छह शतक और 30 अर्धशतक हैं. 1996 वनडे वर्ल्ड कप में हुए भारत-पाकिस्तान मैच में अजय जडेजा ने 6 नंबर पर आकर सिर्फ 25 गेंदों पर 45 रनों की एक शानदार पारी खेली थी. इस पारी की वजह से पाकिस्तान वो मैच हार गई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *