सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

इस दिन से शुरू होने जा रही है सलमान खान की ‘सिकंदर’ की शूटिंग, दिखेगा जबरदस्त एरियल एक्शन सीक्वेंस

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

इस दिन से शुरू होने जा रही है सलमान खान की ‘सिकंदर’ की शूटिंग, दिखेगा जबरदस्त एरियल एक्शन सीक्वेंस

सलमान खान इन दिनों सिकंदर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. फिल्म में सलमान खान एक्शन करते नजर आएंगे.

सलमान खान पिछले काफी वक्त से अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगादास कर रहे हैं. फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं. यह पहली बार होगा जब सलमान खान और रश्मिका पर्दे पर एकसाथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में खूब एक्शन सीन देखने को मिलेंगे और कई ऐसे स्टंट भी होंगे जो शायद फैंस ने पहले कभी नहीं देखे होंगे.

कब शुरू होगी सिकंदर की शूटिंग?

फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज यह है कि सिकंदर की शूटिंग 18 जून से शुरू होने जा रही है. पहले शूटिंग शेड्यूल की शुरुआत एक शानदार एक्शन सीन के साथ होगी, जो समुद्र तल से 33,000 फीट ऊपर एक एयरक्राफ्ट पर में शूट होगा. इस एयरक्राफ्ट में सलमान खान मौजूद होंगे. यह एक शानदार रोमांचक एक्शन फिल्म होने का दावा करती है. बता दें कि फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. अब हर अपडेट के साथ फैंस में फिल्म को लेकर बेसब्री बढ़ती जा रही है.

कब रिलीज होगी सिकंदर? 

Advertisement

जैसे-जैसे ‘सिकंदर’ के पहले शेड्यूल की तैयारी हो रही है, वैसे-वैसे एक्साइटमेंट बढ़ रहा है. इस फिल्म का मकसद जबरदस्त एक्शन को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाना है, जिसके लिए प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, सुपरस्टार सलमान खान और डायरेक्टर ए आर मुरुगादास एक साथ काम कर रहे हैं. यह फिल्म ईद 2025 के मौके पर रिलीज की जाएगी. खबरों की मानें तो इस फिल्म में बाहुबली के कट्टपा भी सलमान खान को टक्कर देते दिखेंगे.

साजिद और सलमान की हिट जोड़ी

साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान की पिछली फिल्मों का ट्रैक रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. इस जोड़ी ने सलमान खान की पहली 200 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म ‘किक’ दी थी, जिसे साजिद नाडियाडवाला ने खुद डायरेक्ट किया था.

इन फिल्मों में दिखेंगे सलमान खान

बता दें कि इस फिल्म के अलावा सलमान खान इंशाल्लाह, नो एंट्री 2, बुलबुल मैरिज हॉल और दबंग 4 में भी नजर आने वाले हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *