सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

अखिलेश यादव की इंडिया एलायंस की बैठक के बाद पहली प्रतिक्रिया,पीएम मोदी का नाम लिए बिना किया बड़ा दावा

2 मिनट पढ़ें

INDIA अलायंस की बैठक के बाद अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, पीएम मोदी का नाम लिए बिना किया बड़ा दावा

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन की की बैठक के बाद पहली प्रतिक्रिया दी. वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने 4 जून के परिणामों पर भी बड़ा दावा किया है.

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर INDIA अलायंस की बैठक के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि INDIA अलायंस सरकार बनने जा रही है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “4 जून को मंगलवार है और मंगल होने जा रहा है…सबसे ज्यादा सीटें(उत्तर प्रदेश में) समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन की होंगी…” क्योटो में चुनाव फंसा हुआ है. बिना पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिए अखिलेश ने कहा कि वह जनता की ओर पीठ कर के बैठे हैं.

इसके साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सीटें पलट जाएंगी और इंडिया गठबंधन और पीडीए की रणनीति सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी. बेरोजगारी, महंगाई, जीएसटी, सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स का भूचाल आया हुआ था, ये सारे भूचाल अब खत्म हो जाएंगे.

वहीं INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “हमने अपने आंकड़े इकट्ठे किए हैं, तकरीबन 295 सीटें INDIA गठबंधन को मिलने वाले है. हम सरकार बना रहे हैं. यह जनता का पोलvsसरकारी पोल है, हमने तय किया कि हम भी सबके सामने जाकर यह पोल रखेंगे.”

बता दें कि लोकसभा चुनाव के सात चरणों के लिए मतदान संपन्न हो गया है और चार जून को मतगणना होगी. वहीं चुनाव से पहले आने वाले एग्जिट पोल को लेकर नेताओं की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. अब देखना ये है कि चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे एनडीए या इंडिया गठबंधन किसके पक्ष में जाएंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *