सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

बेगूसराय में आम के लिए चली लाठियां,बात बढ़ी तो होने लगी फायरिंग,कई लोग घायल

3 मिनट पढ़ें

बिहार में आम के लिए चली लाठियां, बात बढ़ी तो होने लगी फायरिंग, दो पक्षों से कई लोग घायल

बेगूसराय में आम और लीची के लिए मार हो गई, फायरिंग तक हुई. घटना में कई लोग घायल हो गए. इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार (31 मई) की सुबह साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडा चलने लगा. इस मारपीट के दौरान दोनों पक्ष से कई महिला पुरुष आपस में ही मारपीट करने लगे. मारपीट में दोनों पक्ष से करीब आठ से दस लोग घायल हो गए. लाठी डंडे से मारपीट के बीच में ही दोनों तरफ से फायरिंग भी शुरू हो गई.

लीची और आम तोड़ने के विवाद में फायरिंग

बताया जाता है कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव निवासी शैलेन्द्र महतो और प्रदीप महतो दोनों चौकी गांव के ही निवासी है. दोनों आपस में संबंधी भी हैं. शुक्रवार की सुबह आठ बजे शैलेन्द्र महतो अपने जमीन पर लगे लीची और आम के पेड़ से लीची और आम तोड़ने गए थे, जिसकी भनक प्रदीप महतो को लग गई. इसके बाद प्रदीप महतो ने अपने कुछ लोगों के साथ बगीचा पहुंचकर शैलेन्द्र महतो को लीची और आम तोड़ने से मना किया.

जब शैलेन्द्र महतो के मना करने पर भी प्रदीप लीची और आम तोड़ने लगे, तो दोनों पक्ष के लोग बागीचा पहुंचकर कहासुनी करने लगे. कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष से लाठी डंडे चलना शुरु हो गया.लाठी डंडा चलते-चलते फायरिंग भी शुरु हो गई. फायरिंग की आवाज सुनकर किसी ग्रामीण ने साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को मोबाइल पर सूचना दे दी. सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष दीपक कुमार दल बल के साथ पहुंचे. काफी समझाबुझा कर दोनो पक्षों को शांत करवाया.

इस मामले में क्या कहती है पुलिस?

इस मामले में बेगूसराय मुख्यालय डीएसपी रमेश चंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आज सुबह चौकी गांव में दो पक्ष में जमीन विवाद में मारपीट हुई है. दोनों स्वजातीय है और आपस में संबंधी हैं.दोनो पक्ष में जमीनी विवाद कई वर्षो से चल रहा है. आज भी विवादित जमीन पर लीची और आम तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर जाकर समझाया गया. घायल लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल और सदर अस्पताल में चल रहा है. पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *