सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Suhana Khan ने छोटे भाई Abram को बर्थडे पर खास अंदाज में किया विश, KKR की जीत के बाद जश्न हुआ दोगुना

3 मिनट पढ़ें
Suhana Khan ने छोटे भाई Abram को बर्थडे पर खास अंदाज में किया विश, KKR की जीत के बाद जश्न हुआ दोगुना

Suhana Khan ने छोटे भाई Abram को बर्थडे पर खास अंदाज में किया विश, KKR की जीत के बाद जश्न हुआ दोगुना

Advertisement

Suhana Khan ने छोटे भाई Abram को बर्थडे पर खास अंदाज में किया विश, KKR की जीत के बाद जश्न हुआ दोगुना

शाहरुख के बेटे अबराम खान का अपना 11वां जन्मदिन मना रहे हैं. केकेआर की जीत के बाद इस खास अवसर पर बहन सुहाना ने उनको अगल अंदाज में बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर शाहरुख खान और उनका पूरा परिवार टीम की फाइनल जीत के जश्न में डूबा हुआ है. बीते दिनों हुए मैच में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी. सोशल मीडिया पर खान परिवार की जश्न मनाती तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं.

इसी बीच शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान का आज जन्मदिन भी है. अब खुशी के इस मौके के साथ अबराम के जन्मदिन का जश्न और भी बढ़ गया है. यही वजह है कि अबराम की बहन सुहाना ने उनको खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है.

सुहाना ने शेयर किया पोस्ट

सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर अबराम की एक फोटो पोस्ट की है. इस फोटो में वह ग्राउंड में बैठे दिख रहे हैं. अबराम ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टी-शर्ट कैरी की है. यह फोटो बीते दिन हुए मैच की है. सुहाना ने भाई की तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘बर्थडे बॉय बनने के लिए बेहतरीन दिन.’ इसके साथ सुहाना ने ट्रॉफी, पर्पल हार्ट वाली इमोजी भी बनाई है, जो कि बता रही है कि सुहाना खान केकेआर की जीत के बाद कितनी खुश हैं. बता दें कि बीते दिन सुहाना खान की एक और तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह जीत के बाद पिता शाहरुख खान को गले गलाकर भावुक हो गई थीं.

सुहाना ने प्लेऑफ में केकेआर की जीत के साथ मनाया था जन्मदिन

Advertisement

बता दें कि बीते हफ्ते सुहाना खान का भी जन्मदिन था जो कि आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में केकेआर की जीत के साथ ओवरलैप हुआ था. जीत के तुरंत बाद शाहरुख खान गौरी खान को गले लगाते और माथे पर चूमते दिखे थे. इसके बाद सुहाना ने उनके साथ की कुछ बेहतरीन पलों की फोटोज पोस्ट की थीं. भावुक होकर सुहाना ने भी शाहरुख को गले लगाया था और जीत का जश्न मनाया था.

शाहरुख ने ग्राउंड में उतरकर मनाया जीत जश्न

आईपीएल 2024 में शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए थे. इस दौरान वह पूरे मैच के दौरान मास्क लगाए दिखे, लेकिन केकेआर की जीत के बाद शाहरुख ने मास्क हटाकर और ग्राउंड पर उतरकर जीत का जश्न मनाया था. वह हाथ जोड़कर ऑडियंस के सामने भावुक भी नजर आए.

सुहाना खान वर्कफ्रंट

सुहाना खान की बात करें तो उन्होंने जोया खान की फिल्म द आर्चीज के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. यह फिल्म द आर्चीज नाम की ही कॉमिक्स पर आधारित थी. दिसंबर 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में सुहाना ने वेरोनिका का किरदार निभाया था. सुहाना खान के पास पाइपलाइन में अलगी फिल्म ‘किंग’ है, जिसमें वह अपने पिता शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगीं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *