सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

पहले चैंपियन, फिर रनरअप और अब प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंचे, गुजरात टाइटंस को क्या हुआ?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

पहले चैंपियन, फिर रनरअप और अब प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंचे, गुजरात टाइटंस को क्या हुआ?

आंकड़े बताते हैं कि इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की फेहरिस्त में गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन जरूर हैं, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला.

आईपीएल 2022 सीजन में पहली बार गुजरात टाइटंस खेली. इस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या थे, लेकिन तमाम क्रिकेट जानकारों को गलत साबित कर गुजरात टाइटंस ने पहले ही सीजन में टाइटल अपने नाम कर लिया. इस तरह गुजरात टाइटंस ने डेब्यू सीजन में ट्रॉफी जीतकर हैरान कर दिया. इसके बाद गुजरात टाइटंस आईपीएल 2023 के फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी गेंद पर हरा दिया. लिहाजा, हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस को रनर अप से संतोष करना पड़ा.

इन बड़ी गलतियों ने बढ़ाई गुजरात टाइटंस की परेशानी…

Advertisement

गुजरात टाइटंस अपने पहले दोनों सीजन के फाइनल में पहुंची, लेकिन इसके बाद टीम ने फैंस को निराश किया. दरअसल, गुजरात टाइटंस आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही. गुजरात टाइटंस के साथ ऐसा क्या हुआ कि लगातार 2 बार फाइनल खेलने के बाद तीसरी बार प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच सकी? दरअसल, इसके पीछे कई कारणों को जिम्मेदार माना जा रहा है. क्रिकेट दिग्गजों का दावा है कि हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी अपना बेस्ट नहीं दे सके. साथ ही हार्दिक पांड्या की जगह कप्तान बने शुभमन गिल उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे.

साईं सुदर्शन-शुभमन गिल चमके, लेकिन बाकी…

इसके अलावा इस सीजन गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने निराश किया. शुभमन गिल के कई फैसले पर सवाल उठे. आंकड़े बताते हैं कि इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की फेहरिस्त में गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन जरूर हैं, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला. हालांकि, शुभमन गिल ने 12 मैचों में 426 रन जरूर बनाए, लेकिन निरंरतरता की कमी रही. वहीं, इस सीजन गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी आक्रमण कमजोर कड़ी साबित हुई. इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि आईपीएल 2024 सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-15 गेंदबाजों में गुजरात टाइटंस का एक भी गेंदबाज नहीं है. नतीजतन, शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस को खामियाजा भगुतना पड़ा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *