सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

कितने पढ़े लिखे हैं विक्की कौशल? कमाई के मामले में कई एक्टर्स को देते हैं मात, जानें उनकी नेटवर्थ

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

कितने पढ़े लिखे हैं विक्की कौशल? कमाई के मामले में कई एक्टर्स को देते हैं मात, जानें उनकी नेटवर्थ

Vicky Kaushal Net Worth: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने बहुत जीरो से शुरू किया है. एक समय में वो वही फीस लिया करते थे जो उन्हें मिल जाती थी लेकिन अब विक्की वही फीस लेते हैं जो उनकी डिमांड होती है.

बॉलीवुड में कई एक्टर्स हैं जिन्होंने फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर करियर शुरू किया और आज इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. उन एक्टर्स में से एक विक्की कौशल भी हैं जिन्होंने बहुत जीरो से शुरू किया लेकिन आज उनकी जगह इंडस्ट्री में कैसी है ये सभी जानते हैं. फिल्मों में विक्की कौशल का होना हिट की गारंटी है और उनकी पिछली सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की है.

 

26 मई 1988 को मुंबई में जन्में विक्की कौशल का जन्म एक हिंदू-पंजाबी परिवार में हुआ. विक्की कौशल ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और थिएटर्स भी किया है. बर्थडे के मौके पर चलिए आपको बताते हैं विक्की ने कितनी पढ़ाई-लिखाई की है और उनकी नेटवर्थ क्या है?

विक्की कौशल कितने पढ़े-लिखे हैं?

 

हिंदी सिनेमा के एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल और वीना कौशल की पहली संतान विक्की कौशल हैं. विक्की के एक छोटे भाई सनी कौशल हैं और ये भी एक्टर हैं. विक्की कौशल हिंदू-पंजाबी परिवार को बिलॉन्ग करते हैं. विक्की अपने मां-पापा और भाई के साथ मुंबई के सुबुरन चॉल में रहते थे. विक्की ने साल 2021 में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से शादी की थी.

 

विक्की की शुरुआती पढ़ाई मुंबई से ही हुई और विक्की ने इलेक्ट्रॉनिक ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन्स से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उसी साल इन्हेोंने रियल स्टेट में नौकरी भी की और साथ ही किशोर नमित कपूर का एक्टिंग स्कूल भी ज्वाइन किया.

 

Advertisement

विक्की कौशल का शुरुआती फिल्मी करियर

 

विक्की कौशल की पहली फिल्म साल 2011 में आई ‘लाल पेंसिल’ थी जिसमें इनका बहुत ही छोटा सा रोल था. इसके अलावा विक्की नो अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था.

 

विक्की ने इसके बाद ‘लव शव ते चिकन खुराना’ और ‘बॉम्बे वेलवेट’ जैसी फिल्मों के प्रोडक्शन में भी काम किया था. बतौर लीड एक्टर विक्की कौशल ने फिल्म मसाल (2015) से डेब्यू किया था. इसके बाद विक्की ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. विक्की ने ‘राजी’, ‘संजू’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘सरदार उधम’, ‘जरा हटके जरा बचके’, ‘डंकी’, ‘सैम बहादुर’ जैसी फिल्में कीं.

 

विक्की कौशल की नेटवर्थ

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कौशल एक फिल्म के 15 से 20 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. वहीं विज्ञापन से 2 से 3 करोड़ रुपये कमाते हैं. विक्की की कमाई का सोर्स फिल्में और विज्ञापन के अलावा सोशल मीडिया भी है. विक्की का मुंबई में एक लग्जरी फ्लैट है और कई लग्जरी कारें भी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कौशल के पास इस समय 45 से 50 करोड़ रुपये तक की प्रॉपर्टी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *