सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

वाराणसी सीट से श्याम रंगीला का पर्चा खारिज, भावुक होकर कहा- ‘राजनीति मेरे बस की बात नहीं’

3 मिनट पढ़ें
वाराणसी सीट से श्याम रंगीला का पर्चा खारिज, भावुक होकर कहा- 'राजनीति मेरे बस की बात नहीं'

वाराणसी सीट से श्याम रंगीला का पर्चा खारिज, भावुक होकर कहा- ‘राजनीति मेरे बस की बात नहीं’

वाराणसी सीट से नामांकन के बाद श्याम रंगीला ने कहा था कि आप सबकी शुभकामनाओं और सहयोग से मुझे ताकत मिली, आज देर से ही सही, नामांकन हो गया है.

उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले कॉमेडियन श्याम रंगीला का पर्चा निरस्त हो गया है. जांच के बाद श्याम रंगीला का पर्चा खारिज किया गया है. वहीं पर्चा निरस्त होने के बाद श्याम रंगीला ने कहा कि हमारा यही उद्देश्य था कि हम बता सके कि लोकतंत्र कितना खतरे में है.वहीं भावुक होते हुए श्याम रंगीला ने कहा कि मैं हंसाने वाला एक कलाकार हूं लेकिन आज कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हूं. श्याम रंगीला ने कहा कि अब सोचता हूं की कॉमेडी ही बेहतर क्षेत्र है राजनीति मेरे बस की बात नहीं.

क्यों हुआ पर्चा खारिज

देश की सबसे चर्चित सीट वाराणसी से श्याम रंगीला ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था. आज (15 मई) को श्याम रंगीला को जांच के लिए बुलाया गया था. जांच के बाद देर शाम बाहर निकले श्याम रंगीला ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान बताया कि कड़ी मेहनत और मुश्किलों का सामना करने के बाद हमने 14 मई को वाराणसी की लोकसभा सीट पर नामांकन पर्चा दाखिल किया था. हमने सभी कागजात और आवश्यक विषयों का ध्यान रखते हुए नामांकन किया था. लेकिन आज हमें अवगत कराया गया कि आपने नामांकन के दौरान ली जाने वाली शपथ पूरी नहीं की है. जिस वजह से आपका नामांकन पर्चा खारिज कर दिया गया है.

गा मां का मुझे आशीर्वाद नहीं मिला- श्याम रंगीला

वहीं श्याम रंगीला ने कहा कि शायद गंगा मां का मुझे आशीर्वाद नहीं मिला. वहीं वाराणसी जिला प्रशासन पर नामांकन प्रक्रिया में भ्रमित करने का आरोप लगाया. वाराणसी सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद श्याम रंगीला ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था-“14 मई सुबह तक कुल 14 नामांकन जमा हुए थे और कुछ लोग मुझे उनका उदाहरण देकर कह रहे थे कि प्रक्रिया सही चल रही है, लेकिन शायद मेरे आवाज़ उठाने के बाद और आप सबके सहयोग को देखते हुए, कल प्रशासन ने एक दिन में ही 27 नामांकन लिए, जो देखना चाहेंगे उन्हें सब दिख जाएगा. अब बस जल्द ही पता लगेगा की इनमें से आगे कौन कौन जाएगा.

  1. वाराणसी में 1 जून को वोटिंग

अब नामांकन खारिज होने के बाद श्याम रंगीला वाराणसी सीट से उम्मीदवार नहीं हैं. श्याम रंगीला ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया था. वाराणसी लोकसभा सीट पर सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी. इस सीट पर बीजेपी की तरफ से पीएम मोदी तीसर बार उम्मीदवार हैं, वहीं इंडिया गठबंधन ने इस सीट पर अजय राय को उम्मीदवार बनाया है. बसपा की तरफ से इस सीट पर अतहर जमाल लारी प्रत्याशी हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *