सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

इस खतरनाक बीमारी का शिकार हुईं ‘बिग बॉस 15’ फेम Shamita Shetty, एक्ट्रेस की हुई सर्जरी, वीडियो शेयर कर किया खुलासा

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

इस खतरनाक बीमारी का शिकार हुईं ‘बिग बॉस 15’ फेम Shamita Shetty, एक्ट्रेस की हुई सर्जरी, वीडियो शेयर कर किया खुलासा

‘बिग बॉस 15’ फेम शमिता शेट्टी ने हाल ही में एंडोमेट्रियोसिस की सर्जरी कराई. एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों और फैंस के साथ ये खबर शेयर की.

शमिता शेट्टी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी हस्ती हैं. शिल्पा शेट्टी की बहन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. कई रियलिटी शो में हिस्सा लेकर अपने टैलेंट को साबित कर चुकीं एक्ट्रेस ने हाल ही में एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित होने का खुलासा किया. शमिता ने बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और उनकी सर्जरी भी की गई.

इस बीमारी का शिकार हुईं शिल्पा शेट्टी की बहन

शमिता शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया और अपने दोस्तों और फैंस को अपनी सर्जरी के बारे में बताया. ये वीडियो उनकी सर्जरी से पहले लिया गया था और क्लिप में उन्हें अस्पताल के बिस्तर पर देखा जा सकता है. वीडियो में एक्ट्रेस ने हर महिला को जागरूक करने के लिए एंडोमेट्रियोसिस के बारे में जानकारी भी शेयर की.

Advertisement

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘क्या आप जानते हैं कि लगभग 40% महिलाएं एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित हैं और हम में से ज्यादातर लोग इस बीमारी से अनजान हैं. मैं अपने दोनों डॉक्टर्स, मेरी गायनेक डॉ. नीता वार्टी और मेरे जीपी डॉ. को धन्यवाद देना चाहती हूं. सुनीता बनर्जी तब तक नहीं रुकीं जब तक उन्हें मेरे दर्द का कारण पता नहीं चल गया! अब जब मेरी ये बीमारी सर्जरी के जरिए हटा दी गई है तो मैं अच्छी हेल्थ की उम्मीद कर रही हूं.’

एक्ट्रेस ने अस्पताल के बिस्तर से दी चेतावनी

इस बीच वीडियो में शमिता ने क्लिप रिकॉर्ड कर रहे शख्स से बातचीत की. अपनी खिड़की के बाहर का नजारा दिखाते हुए कैमरा उनकी तरफ घुमाया जाता है और वह कहती हैं कि वह एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित हैं.

बिग बॉस 15 फेम एक्ट्रेस कहती हैं, ‘सभी महिलाएं, कृपया एंडोमेट्रियोसिस पर गूगल करें. आपको ये जानने की जरूरत है कि समस्या क्या है. क्योंकि शायद आपको ये है और आपको पता भी नहीं है कि आपको ये है.’ वीडियो को देखने के बाद शमिता शेट्टी के कई दोस्तों और फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *