सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

इस सीज़न दोबारा नहीं होगी धोनी-कोहली में जंग, ग्रुप स्टेज के लिए टूर्नामेंट में हुआ बड़ा बदलाव!

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

इस सीज़न दोबारा नहीं होगी धोनी-कोहली में जंग, ग्रुप स्टेज के लिए टूर्नामेंट में हुआ बड़ा बदलाव!

आईपीएल 2024 में अब महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की जंग दोबारा देखने को नहीं मिलेगी. दरअसल ग्रुप स्टेज में बदलाव के चलते ऐसा होगा.

आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया था. मुकाबले ने फैंस का खूब मनोरंजन किया था. आप सोच रहे होंगे कि दोनों के बीच एक और जंग देखने को मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा. अब आईपीएल के इस सीज़न में धोनी और कोहली के बीच दूसरी जंग नहीं होगी. दरअसल इस बार 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया, जिसमें एक ग्रुप ‘ए’ और दूसरा ‘बी’ है.

Advertisement

चेन्नई और बेंगलुरु की टीमें ग्रुप ‘बी’ में मौजूद हैं. टूर्नामेंट के एक ग्रुप ही ग्रुप में मौजूद टीमें एक दूसरे के खिलाफ एक ही मुकाबला खेलेंगी, जबकि विरोधी ग्रुप में मौजूद टीमें एक दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी. ऐसे में ये फैंस के लिए निराशाजनक हो सकता है. हालांकि प्लेऑफ्स में आरसीबी और सीएसके की भिड़ंत देखने को मिल सकती है, लेकिन ग्रुप स्टेज में दोनों आमने-सामने नहीं आएंगी.

ग्रुप ए में- मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को रखा गया है. वहीं ग्रुप बी में- चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस को रखा गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *