सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

भगोरिया मेले में लोक संगीत पर पत्नी संग थिरकते दिखे पूर्व CM शिवराज, वीडियो हुआ वायरल

2 मिनट पढ़ें

भगोरिया मेले में लोक संगीत पर पत्नी संग थिरकते दिखे पूर्व CM शिवराज, वीडियो हुआ वायरल

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सीहोर का दौरा किया. इस दौरे पर उनके साथ उनकी पत्नी साधना चौहान भी मौजूद थीं.

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को अपनी पत्नी के साथ सीहोर के ब्रिजिश नगर में भगोरिया मेले में हिस्सा लिया. इस दौरान शिवराज सिंह लोक नृत्य करते नजर आए. इसमें उनकी पत्नी ने और मंच पर मौजूद और लोगों ने भी साथ दिया.

शिवराज सिंह ने कार्यक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा, ”असली आनंद लोक जीवन और लोक परंपराओं में ही है. आज ब्रिजिस नगर में भगोरिया पर्व के दौरान उल्लास के ये क्षण जीवन भर याद रहेंगे.” इस दौरान उन्होंने रोड शो भी किया.

लोगों से मिले प्यार से अभिभूत- शिवराज  

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये रंग, ये उमंग और प्रकृति का साथ-संग जीवन की ऊर्जा है. भगोरिया पर्व के दौरान ब्रिजिस नगर में जनजातीय भाई-बहनों ने जो प्यार दिया, उससे अभिभूत हूं.

ब्रिजिस नगर में आएगा नर्मदा का पानी- शिवराज 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आम लोगों से वादा किया कि ”अब नर्मदा मैया की पानी लेकर आएंगे. अब हमारा लक्ष्य हर बहन को लखपति दीदी बनाना रहेगा. लखपति दीदी का मतलब हर साल उनकी आमदनी एक लाख से ज्यादा होनी चाहिए. वह भी घर का काम करते हुए.”

दो दशक बाद संसदीय चुनाव में शिवराज की वापसी

बता दें कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से बीजेपी ने टिकट दिया है. उसके बाद से वह लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. अगर वह लोकसभा चुनाव जीतते हैं तो करीब दो दशक बाद उनकी केंद्रीय राजनीति में वापसी होगी. वह इसके पहले भी विदिशा सीट का नेतृत्व कर चुके हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *