सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

BSP ने श्रावस्‍ती के सांसद राम शिरोमणि वर्मा को किया निष्कासित, जानें क्यों लिया एक्शन

2 मिनट पढ़ें

BSP ने श्रावस्‍ती के सांसद राम शिरोमणि वर्मा को किया निष्कासित, जानें क्यों लिया एक्शन

श्रावस्ती सांसद को कई बार चेतावनी भी दी गई लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ. इसके बाद पार्टी के हित को देखते हुए उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया.

उत्तर प्रदेश की श्रावस्ती सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद राम शिरोमणि वर्मा को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में शनिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. बसपा की जिला इकाई के अध्यक्ष लाल चंद कोरी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पार्टी के सांसद राम शिरोमणि वर्मा लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियाों में लिप्त थे और अनुशासनहीनता कर रहे थे. इसे लेकर उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि पार्टी के हित को देखते हुए वर्मा को दल से निष्कासित कर दिया गया है.

वहीं सांसद राम शिरोमणि वर्मा के अलावा अकबरपुर के पूर्व चेयरमैन प्रत्‍याशी सुरेश कुमार वर्मा को भी बसपा से निकाला गया है. माना जा रहा कि वह बीजेपी के टिकट पर भी चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि बीजेपी ने श्रावस्ती सीट से इस बार पूर्व आईएएस नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्र को चुनावी मैदान में उतारा है. साल 2019 के चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले राम शिरोमणि वर्मा ने बीजेपी के दद्दन मिश्रा को हराया था.

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बसपा का मौजूदा सांसद के प्रति यह एक्शन बड़ा माना जा रहा है. इससे पहले बसपा के दो सांसद रितेश पांडे और संगीता आजाद पहले ही बसपा छोड़कर बीजेपी का दामन थाम चुके हैं. वहीं अमरोहा से सांसद कुंवर दानिश अली को बसपा ने पहले ही पार्टी से बाहर निकला दिया था. अब देखना ये है कि बसपा के बचे हुए सांसद में से कितने सांसदों को मायावती फिर से टिकट देती हैं. वहीं बसपा सुप्रीमो मयावाती ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह यूपी में अकेले ही चुनावी मैदान में हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *