सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा- ‘लालू यादव और तेजस्वी यादव के…’

2 मिनट पढ़ें

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा- ‘लालू यादव और तेजस्वी यादव के…’

पप्पू यादव ने कहा कि हम बिहार में लालू यादव और तेजस्वी यादव के साथ मिलकर लोकसभा और विधानसभा का चुनाव भी जीतेंगे.

बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का कुनबा बढ़ गया है. पूर्व सांसद पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया. कांग्रेस में शामिल होने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि हम बिहार में लालू यादव और तेजस्वी यादव के साथ मिलकर 2024 का लोकसभा चुनाव और 2025 का विधानसभा चुनाव जीतेंगे. लालू यादव का पूरा स्नेह मेरे प्रति बेटे की तरह रहा है. न हम उनके दिल से निकले और न उन्होंने कभी निकाला. हम कल भी लालू यादव और तेजस्वी यादव से मिले. तेजस्वी यादव ने 17 महीने के अपने कार्यकाल में विश्वास पैदा किया है.

पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ने हमेशा से उन्हें प्रभावित किया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का संघर्ष का इतिहास रहा है. राहुल गांधी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वो इस दुनिया के सबसे संघर्षशील व्यक्ति हैं. उन्होंने कहा, “जिन्हें मैं सबसे ज्यादा लाइक करता हूँ वो प्रियंका गांधी हैं. मैं उनका बहुत सम्मान करता हूँ. इस हिन्दुस्तान का अगर किसी ने दिल जीता है तो वो राहुल गांधी हैं. मैं हमेशा से इस लड़ाई का भागिदार बनना चाहता था.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के अलावा और कोई रास्ता नहीं है. इसिलए हम अपनी पूरी पार्टी और अपने बेटे सार्थक रंजन के साथ कांग्रेस के साथ हैं. कांग्रेस अगर बैठ भी जाए तो भी कांग्रेस सर्वश्रेष्ठ है. हम 2024 तो जीतेंगे ही 2025 भी जीतेंगे. कांग्रेस को बिहार में सशक्त पार्टी बनाने की पूरी कोशिश करूंगा.” पप्पू यादव ने कहा, “मैं अपनी पूरी पार्टी की लिस्ट पवन खेड़ा को सौंप रहा हूं और इसका कांग्रेस के साथ मर्जर करता हूं.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *