सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

गठबंधन टूटने के बाद दुष्यंत चौटाला की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ‘हमने दिन रात हरियाणा के….’

2 मिनट पढ़ें

गठबंधन टूटने के बाद दुष्यंत चौटाला की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ‘हमने दिन रात हरियाणा के….’

हरियाणा में जेजेपी और बीजेपी का गठबंधन टूट गया. बीजेपी ने चौंकाना वाला फैसला लेते हुए अचनाक सीएम खट्टर सहित सभी मंत्रियों को इस्तीफा देने का निर्देश दिया.

बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद जेजेपी नेता और हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट किया. उन्होंने अपने इस पोस्ट में हरियाणा के लोगों का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि सीमित संख्या होने के बाद भी हमने राज्य के हितों की रक्षा के लिए दिन रात लगा दिया.

दुष्यंत चौटाला ने कहा, “सभी हरियाणावासियों को मेरा नमस्कार. आपने मुझे हरियाणा के उपमुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा करने का अवसर दिया इसको मैं अपना सौभाग्य मानता हूँ और हरियाणा के प्रत्येक व्यक्ति का दिल की ग़हराइयों से आभार प्रकट करता हूँ. हरियाणा के हित और जनता के कार्यों के लिए आपका समर्थन और सहयोग मेरे लिए हमेशा ऊर्जादायक रहा है. सीमित समय और सीमित संख्या के साथ हमने दिन रात हरियाणा के हितों की रक्षा के लिए लगाए हैं. हमने हरियाणा के हर वर्ग और हर क्षेत्र के काम सरकार में करवाये हैं.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “हमारे मुश्किल और संघर्ष के दौर में आपने हम पर जो भरोसा लगातार जताया है और जो साथ हमेशा दिया है उसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा. मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि जननायक चौधरी देवीलाल जी के कदमों पर चलते हुए, मैं हरियाणा और हरियाणा के लोगों के हितों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहूंगा. हरियाणा के लोगों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के हमारे प्रयास लगातार जारी रहेंगे. सहयोग और साथ के लिए प्रत्येक हरियाणावासी का आभार प्रकट करता हूँ.”

बता दें कि जेजेपी से गठबंधन टूटने के बाद हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण हो गया है. नायब सिंह सैनी ने सीएम पद की शपथ ली. उनके साथ कंवर पाल गुर्जर, मूल चंद शर्मा, रंजीत सिंह चौटाला, जेपी दलाल और बनवारी लाल ने मंत्री पद की शपथ ली.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *