सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

रोहित-गिल के बाद सरफराज-पडिक्कल ने अंग्रेजों के उड़ाए होश, अबकी बार पारी से जीत पक्की?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

रोहित-गिल के बाद सरफराज-पडिक्कल ने अंग्रेजों के उड़ाए होश, अबकी बार पारी से जीत पक्की?

भारतीय टीम ने पांचवें टेस्ट पर शिकंजा कस दिया है. दूसरे दिन रोहित और गिल के शतक के बाद सरफराज और पडिक्कल ने अर्धशतक जड़े.

धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट के दूसरे ही दिन टीम इंडिया ने अपनी जीत लगभग पक्की कर ली है. पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन पहले रोहित शर्मा और शुममन गिल ने शतक जड़े और फिर सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक लगाकर इंग्लैंड को मैच से दूर कर दिया.

इंग्लैंड की पहली पारी में बनाए गए 218 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट खोकर 473 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम की बढ़त 255 रनों की हो गई है. स्टम्प्स के समय जसप्रीत बुमराह 55 गेंद में दो चौकों की मदद से 19 और कुलदीप यादव 55 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 27 रनों पर नाबाद लौटे. भारत के लिए रोहित शर्मा ने 103 और शुभमन गिल ने 110 रनों की पारी खेली. वहीं डेब्यूमैन देवदत्त पडिकक्ल ने 65 और सरफराज खान ने 56 रन बनाए. इससे पहले यशस्वी जायसवाल के बल्ले से भी अर्धशतक निकला.

तीसरे सेशन में कुलदीप और बुमराह ने सताया 

Advertisement

धर्मशाला टेस्ट में पहले रोहित शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल ने अंग्रेजों को रुलाया. वहीं तीसरे सेशन में कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने भी इंग्लिश टीम को खूब सताया. एक समय भारतीय टीम ने 428 रनों पर 8 विकेट गंवा दिए थे और करीब डेढ़ घंटे का खेल बाकी था. ऐसा लग रहा था कि दूसरे ही दिन भारतीय टीम भी ऑलआउट हो जाएगी, लेकिन कुलदीप और बुमराह ने ऐसा नहीं होने दिया. यह दोनों 9वें विकेट के लिए 108 गेंद में 45 रनों की साझेदारी कर चुके हैं. बुमराह 19 और कुलदीप 27 रन पर नाबाद हैं.

इस बार भारत की पारी से जीत पक्की?

पहले ही 3-1 से सीरीज अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया पांचवें टेस्ट में पारी से जीतते हुए दिख रही है. इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 218 रन ही बना सकी थी. वहीं भारतीय टीम अभी तक 473 रन बना चुकी है. यानी इंग्लैंड से रोहित ब्रिगेड अब तक 255 रन आगे है. कल यानी मैच के तीसरे दिन यह बढ़त 300 के पार भी हो सकती है. ऐसे में टीम इंडिया पांचवां टेस्ट एक पारी से जीत सकती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *