सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

पंकज उधास के निधन पर CM नीतीश बोले- ‘आवाज लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी’

3 मिनट पढ़ें

पंकज उधास के निधन पर CM नीतीश बोले- ‘आवाज लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी’

सीएम नीतीश ने कहा कि पंकज उधास ने एक कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई. उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को भगवान दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करे.

मशहूर गायक पंकज उधास ने सोमवार (26 फरवरी) को 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. करीबियों के अनुसार कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था. सोमवार की सुबह 11 बजे मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, “पंकज उधास ने एक कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई. उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था. पंकज उधास ने कई फिल्मों में भी गायक के रूप में अपनी आवाज दी. उनकी आवाज लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी. पंकज उधास के निधन से भारतीय संगीत एवं फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.”

वीआईपी सुप्रीमो ने भी जताया शोक

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भी शोक जताया है. सहनी ने कहा, “मशहूर गजल गायक पंकज उधास जी का निधन की खबर बेहद दुखद है. पंकज उधास जी का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. शोकाकुल परिजनों तथा उनके समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक-संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. विनम्र श्रद्धांजलि.”

वहीं जेडीयू नेता संजय झा ने कहा, “अलविदा पद्मश्री पंकज उधास जी… आप करोड़ों गजल प्रेमियों के दिल में हमेशा मौजूद रहेंगे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. ॐ शांति.”

शाहनवाज हुसैन ने बताया रेशमी आवाज के मालिक

पंकज उधास के निधन पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने शोक प्रकट किया. उन्होंने लिखा, “रेशमी आवाज के मालिक, मशहूर गजल गायक, मेरे मित्र पंकज उधास जी का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है. मेरे एक बार कहने पर पंकज उधास जी का किशनगंज भी आना हुआ था और भागलपुर भी. उनके चले जाने से पूरा देश मायूस है. पंकज उधास जी के निधन से संगीत जगत की अपूर्णीय क्षति हुई है. उनके सभी प्रशंसकों से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दुआ कर रहा हूं कि पुण्यात्मा को शांति मिले. विनम्र श्रद्धांजलि.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *