सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

क्या चौथे टेस्ट में गेंदबाजी करेंगे बेन स्टोक्स? जानें इंग्लैंड के उप कप्तान ने क्या दिया जवाब

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

क्या चौथे टेस्ट में गेंदबाजी करेंगे बेन स्टोक्स? जानें इंग्लैंड के उप कप्तान ने क्या दिया जवाब

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में 23 फरवरी से शुरू होगा. इस मुकाबले में बेन स्टोक्स गेंदबाजी में भी हाथ आजमा सकते हैं.

राजकोट टेस्ट में विशाल हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अगले मैच यानी चौथे टेस्ट से गेंदबाजी करने की ओर इशारा किया था. बुधवार (21 फरवरी) को वह रांची में गेंदबाजी अभ्यास करते भी नजर आए. इसके बाद से यह कयास लग रहे हैं कि आखिरकार 8 महीने बाद एक बार फिर स्टोक्स का ऑलराउंडर रूप सामने आने वाला है. चौथे टेस्ट में उनके गेंदबाजी करने की संभावना से जुड़ा सवाल जब इंग्लिश टीम के उप कप्तान ओली पोप से पूछा गया तो क्या जवाब मिला, जानिए..

ओली पोप ने कहा, ‘हां इसकी निश्चित तौर पर संभावना है. हालांकि उन्होंने (बेन स्टोक्स) अब तक इस बात की पुष्टि चेंजिंग रूम में भी नहीं की है. देखते हैं क्या होता है. वैसे आज उन्होंने गेंदबाजी अभ्यास तो किया है. देखते हैं वह क्या महसूस करते हैं. अगर उन्हें ठीक लगता है तो उम्मीद है कि हम उन्हें अगले मैच में हाथ में गेंद लिए हुए भी देखें.’ ओली पोप ने यह भी कहा कि अगर उन्हें अपने घुटने पर पूरा भरोसा हो तो हमें उनकी राय और मेडिकल टीम की सलाह पर भी यकीन करना होगा.

Advertisement

बड़े कीर्तिमान से महज 3 विकेट दूर हैं स्टोक्स

बेन स्टोक्स ने हाल ही में 100 टेस्ट मैच खेलने का आंकड़ा पूरा किया है. राजकोट में हुआ पिछला टेस्ट उनके करियर का 100वां टेस्ट मुकाबला था. पिछले कुछ समय से घुटने में तकलीफ और फिर सर्जरी के कारण वह केवल बल्लेबाजी से ही टीम को अपना योगदान दे रहे थे. हालांकि वह गेंदबाजी में भी खासे कारगर साबित हुए हैं. अब तक वह टेस्ट क्रिकेट में 197 विकेट चटका चुके हैं. अगर भारत के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों में वह गेंदबाजी करते हैं और तीन विकेट चटका लेते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 6000 रन और 200 विकेट का आंकड़ा छूने वाले तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *