सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन की पत्नी से फोन पर की बात, परिवार को दिया अपना समर्थन

3 मिनट पढ़ें

अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन की पत्नी से फोन पर की बात, परिवार को दिया अपना समर्थन

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से फोन पर बात की है और सोरेन परिवार को अपना समर्थन दिया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से फोन पर बात की है. केजरीवाल ने सोरेन परिवार को अपना समर्थन दिया है. जमीन पर अवैध कब्जा करने से संबंधित एक मामले में बीते 31 जनवरी को पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी एक्साइज पॉलिसी के मामले में ईडी की रडार पर हैं. ऐसे में उन्होंने ईडी की पूछताछ का सामने कर रहे हेमंत सोरेन के परिवार को अपना समर्थन जताया है.

हेमंत सोरेन के झारखंड के सीएम पद से इस्तीफे के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद प्रदेश में कई घंटों तक सियासी ड्रामे के बीच चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. हालांकि पहले हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को ही मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा थी लेकिन बाद में चंपई सोरेन को ही कुर्सी पर बैठाया गया.

हेमंत सोरेन का क्या है मामला?

बता दें कि बड़गाई अंचल की 8.5 एकड़ जमीन पर कब्जा के मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. इस मामले में दिल्ली स्थित उनके घर से 36 लाख रुपए भी बरामद हुए थे. ईडी ने इन रुपयों के अलावा व्यापारी विनोद सिंह के साथ व्हाट्सएप चैट में तथाकथित ट्रांसफर पोस्टिंग में पैसे की लेनदेन से संबंधित मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन से पूछताछ की थी. ईडी का आरोप है कि सोरेन ने अवैध तरीके से जमीन को अपने कब्जा में लिया था और उस पर वो बैंक्वेट हॉल बनाना चाहते थे.

अरविंद केजरीवाल भी हैं ईडी की रडार पर

उधर, दिल्ली एक्साइज पॉलिसी के मामले में ईडी ने केजरीवाल को कई समन भेजे हैं. समन पर पेश न होने पर दी गई शिकायत के बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार (17 फरवरी) को सीएम अरविंद केजरीवाल पेश हुए. केजरीवाल इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए. उन्होंने कोर्ट से विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और बजट सत्र के चलते व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने को लेकर छूट देने की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने मान लिया. अदालत ने मामले की अगली तारीख 16 मार्च तय की है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *