सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

टीम इंडिया के पास बदला लेने का मौका, रविवार को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से टक्कर

2 मिनट पढ़ें
टीम इंडिया के पास बदला लेने का मौका, रविवार को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से टक्कर

टीम इंडिया के पास बदला लेने का मौका, रविवार को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से टक्कर

Advertisement

टीम इंडिया के पास बदला लेने का मौका, रविवार को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से टक्कर

Sports Desk | CPN NEWS

IND vs AUS, Under 19 World Cup 2024 Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल 11 फरवरी, रविवार को खेला जाएगा. खिताबी मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा. वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल गंवाने वाली टीम इंडिया के पास अंडर-19 विश्व कप 2024 का फाइनल जीत कंगारुओं से बदला लेने का अच्छा मौका है. यानी, अंडर-19 वाली टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को फाइनल हराकर सीनियर टीम का बदला पूरा कर सकती है.

बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से शिकस्त दी थी. अब एक बार फिर फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सी टीम खिताबी मुकाबला अपने नाम करती है.

भारत ने दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया सेमीफाइनल

अंडर-19 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मंगलवार (6 फरवरी) को खेला गया था. मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.

Advertisement

फिर गुरुवार को टूर्नामेंट का दूसरा फाइनल ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया. दूसरा सेमीफाइनल काफी रोमांचक रहा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को सिर्फ 1 विकेट रहते हुए शिकस्त दी. दोनों के बीच ये लो स्कोरिंग मुकाबला रहा, जिसका रोमांच हाई रहा.

भारत-ऑस्ट्रेलिया की होगी खिताबी जंग

19 जनवरी, शुक्रवार से शुरू हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था. अंत में टूर्नामेंट को भारत और ऑस्ट्रेलिया के रूप में दो फाइनलिस्ट मिलीं. टूर्नामेंट की खिताबी जंग 11 फरवरी, रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेनोनी के विलोमूर पार्क में होगी.

गौरतलब है कि भारतीय टीम नौंवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. टीम इंडिया कुल पांच बार खिताब अपने नाम कर चुकी है. भारतीय टीम टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है. इससे पहले 2022 में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर जीत अपने नाम की थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *