सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Watch: 44 साल के इमरान ताहिर ने पकड़ा ऐसा कैच, वीडियो देख खुद की आखों पर नहीं होगा यकीन

2 मिनट पढ़ें
Watch: 44 साल के इमरान ताहिर ने पकड़ा ऐसा कैच, वीडियो देख खुद की आखों पर नहीं होगा यकीन

Watch: 44 साल के इमरान ताहिर ने पकड़ा ऐसा कैच, वीडियो देख खुद की आखों पर नहीं होगा यकीन

Advertisement

Watch: 44 साल के इमरान ताहिर ने पकड़ा ऐसा कैच, वीडियो देख खुद की आखों पर नहीं होगा यकीन

Sports Desk | Cpn News

Imran Tahir Catch In SA20: 44 साल के साउथ अफ्रीकी स्पिनर इमरान ताहिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, साउथ अफ्रीका टी20 लीग मुकाबले में इमरान ताहिर ने ऐसा कैच पकड़ा जिसके बाद बल्लेबाज समेत फील्डिंग टीम के खिलाड़ियों को यकीन नहीं हुआ. इमरान ताहिर स्क्वॉयर लेग में 30 यार्ड घेरे के अंदर फील्डिंग कर रहे थे. विपक्षी टीम के बल्लेबाज ने शॉट लगाया, लेकिन गेंद हवा में सीधी खड़ी हो गई.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इमरान ताहिर का कैच…

स्क्वॉयर लेग में 30 यार्ड घेरे के अंदर इमरान ताहिर को अपने पीछे दौड़ना था, लेकिन इस 44 वर्षीय खिलाड़ी ने गेंद तक पहुंचकर शानदार कैच लपका. इस कैच के बाद हर कोई हैरान रह गया. वहीं, इमरान ताहिर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इस कैच को पकड़ने के बाद इमरान ताहिर खुशी के मारे उछल पड़े. इस स्पिनर का जोश देखते ही बन रहा था. बहरहाल, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

एलिमिनेटर में आमने-सामने है पार्ल रॉयल्स और जोहांसबर्ग सुपर किंग्स

बताते चलें कि आज साउथ अफ्रीका टी20 लीग का एलिमिनेटर खेला जा रहा है. इस एलिमिनेटर में पार्ल रॉयल्स और जोहांसबर्ग सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पार्ल रॉयल्स की टीम 18.5 ओवर में 138 रनों पर सिमट गई. इस तरह जोहांसबर्ग सुपर किंग्स के सामने एलिमिनेटर जीतने के लिए 139 रनों का लक्ष्य है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पार्ल रॉयल्स के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर पवैलियन लौटते रहे. लिहाजा, पार्ल रॉयल्स की टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *