सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

शुभमन गिल को मिली आखिरी चेतावनी, लाइन में खड़े हैं चेतेश्वर पुजारा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

शुभमन गिल को मिली आखिरी चेतावनी, लाइन में खड़े हैं चेतेश्वर पुजारा

शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में फ्लॉप साबित हो रहे हैं. वहीं पुजारा लगातार वापसी का दावा ठोंक रहे हैं.

टेस्ट क्रिकेट में लगातार फ्लॉफ हो रहे स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने चेतावनी दी है. रवि शास्त्री ने साफ कर दिया है कि अगर शुभमन गिल के प्रदर्शन में सुधार नहीं आता है तो फिर उनका टेस्ट टीम से पत्ता कटना तय है. रवि शास्त्री इस बात से निराश हैं कि शुभमन गिल अच्छी शुरुआत करने के बावजूद लंबी पारी नहीं खेल रहे हैं. शास्त्री ने शुभमन को चेताया है कि चेतेश्वर पुजारा टीम में उन्हें रिप्लेस करने के लिए तैयार बैठे हैं.

पिछले 6 टेस्ट मैचों से शुभमन गिल बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शुभमन गिल अच्छी शुरुआत करते हुए नज़र आए. लेकिन 34 रन बनाकर ही गिल पवेलियन वापस लौट गए. रवि शास्त्री ने मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए कहा कि शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी को टीम में जगह पक्की करने के लिए खुद को साबित करने की जरूरत है.

Advertisement

टीम पर बढ़ता जा रहा है दबाव

रवि शास्त्री ने युवा खिलाड़ियों को चेतेश्वर पुजारा की याद भी दिलाई है. पूर्व कोच ने कहा, ”यह नई टीम है. ज्यादातर खिलाड़ी युवा हैं. लेकिन इन युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने की जरूरत है. आपको याद रखना होगा कि पुजारा फिर से टीम में जगह लेने के लिए तैयार बैठे हैं. पुजारा रणजी ट्रॉफी में लगातार रन बना रहे हैं.”

बता दें कि शुभमन गिल ने पिछली 11 टेस्ट पारियों में सिर्फ एक फिफ्टी लगाई है. गिल इन 11 पारियों में महज 18 से औसत से 207 रन बनाने में ही कामयाब हो पाए हैं. विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी के बाद शुभमन गिल के लिए टीम में जगह बचा पाना बेहद मुश्किल होगा. इतना ही नहीं सरफराज खान भी घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित कर चुके हैं. टीम मैनेजमेंट पर सरफराज को मौका देने का दबाव भी है. वहीं चेतेश्वर पुजारा पिछले साल हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद से टीम से बाहर हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *