सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

बधाई या तंज़? शोएब मलिक को तीसरी शादी पर कैसी मुबारकबाद दे गए शाहिद अफरीदी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बधाई या तंज़? शोएब मलिक को तीसरी शादी पर कैसी मुबारकबाद दे गए शाहिद अफरीदी

शाहिद अफरीदी ने शोएब मलिक को बड़े ही दिलचस्प अंदाज़ में बधाई दी. अफरीदी ने कहा कि वो दुआ करेंगे कि शोएब इसी पार्टनर के साथ पूरी ज़िंदगी रहें.

शोएब मलिक ने हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की. यह पाक क्रिकेटर की तीसरी शादी रही. मलिक की तीसरी शादी से पहले ही शोएब और सानिया मिर्जा के अलग होने की खबरें सोशल मीडिया पर धूमने लगी थीं. सना जावेद से शादी कर शोएब ने सानिया मिर्जा से अलग होने की खबरों को सच साबित किया. वहीं शादी के बाद तमाम लोगों ने पाक क्रिकेटर को बधाई दी, जिसमें टीम के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी भी शामिल रहे.

शाहिद अफरीदी का शोएब मलिक को बधाई देने का तरीका कुछ अलग ही रहा. उन्होंने मलिक पर तंज़ कसते हुए उन्हें बधाई दी. ‘समा टीवी’ से बात करते हुए अफरीदी ने कहा, “शोएब मलिक को बहुत-बहुत बधाई. मैं उम्मीद करता हूं कि अल्लाह उन्हें इसी पार्टनर के साथ सारी ज़िंदगी खुश रखे.”

सोशल मीडिया के ज़रिए किया था शादी का खुलासा

Advertisement

बीते शनिवार (20 जनवरी) शोएब मलिक और सना जावेद ने अपने-अपने सोशल मीडिया के ज़रिए शादी की तस्वीरें शेयर की थीं. दोनों की तस्वीरों को देख तमाम लोग हैरान रह गए थे. तस्वीरों को कैप्शन देते हुए लिखा गया था, “और हमने तुम्हें जोड़ों में बनाया.”

इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेल रहे शोएब मलिक 

लंबे वक़्त से पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बाहर चलने वाले शोएब मलिक इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेल रहे हैं. टूर्नामेंट के ज़रिए मलिक ने टी20 में 13 हज़ार रन बनाने का आंकड़ा छुआ था. मलिक टी20 में 13 हज़ार रन बनाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बने थे.

वहीं अंतर्राष्ट्रीय मैचों की बात करें तो मलिक ने आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 20 नवंबर, 2021 को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 के रूप में खेला था. इसके बाद से 41 वर्षीय मलिक टीम में वापसी नहीं कर सके हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *