सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

कंफर्म! शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का हो चुका है तलाक, डिवोर्स लेते ही पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना को क्रिकेटर ने इस दिन कहा ‘कुबूल है’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कंफर्म! शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का हो चुका है तलाक, डिवोर्स लेते ही पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना को क्रिकेटर ने इस दिन कहा ‘कुबूल है’

साल 2010 में शादी के बंधन में बंधे शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने 14 साल बाद तलाक ले लिया है. डिवोर्स के बाद क्रिकेटर ने एक बार फिर शादी भी कर ली है.

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा का डिवोर्स हो गया है. साल 2010 में शादी के बंधन में बंधे इस फेमस कपल ने शादी के 14 साल बाद अपनी राहें अलग कर ली है. इस बात को शोएब की फैमिली के सूत्रों ने कंफर्म किया है. तलाक के तुरंत बाद ही शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह भी कर लिया है. ये क्रिकेटर की तीसरी शादी है. सानिया से पहले शोएब ने आयशा सिद्दीकी से शादी की थी.

शोएब मलिक के पारिवारिक सूत्रों की मानें तो क्रिकेटर ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को डिवोर्स दे दिया है. सानिया और शोएब आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग हुए हैं. शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का एक बेटा इजहान भी है जो कि दुबई में रहेगा. सूत्र के मुताबिक सानिया और शोएब मिलकर अपने बेटे की जिम्मेदारी उठाएंगे. वहीं तलाक के बाद शोएब मलिक ने सना जावेद को अपना हमसफर बनाया है.

इस दिन शोएब ने सना से किया निकाह

Advertisement

शोएब मलिक ने 18 जनवरी, 2020 को पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद संग निकाह किया है. कपल ने शादी के दो दिन बाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी शादी कंफर्म की. शोएब और सना ने 20 जनवरी की सुबह ही अपने निकाह सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कीं और इसके साथ लिखा- ‘और हमने तुम्हें जोड़ों में बनाया है.’

कौन हैं सना जावेद?

शोएब से पहले सना जावेद ने पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर उमैर जसवाल से शादी की थी. सना पाकिस्तान ड्रामा इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है जो कई सीरियल्स में दिखाई दे चुकी हैं. एक्ट्रेस ‘रुस्वाई’, ‘रोमियो वेड्स हीर’, ‘डर खुदा से’, ‘डंक’, ‘खानी’, ‘ऐ मुश्त-ए-खाक’, ‘प्यारे अफ्जल’, ‘काला डोरिया’ जैसे ड्रामों का हिस्सा रह चुकी हैं. फिलहाल वे ARY चैनल के ड्रामे ‘सुकून’ में दिखाई दे रही हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *