सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

शिक्षा मंत्री के बयान का JDU ने किया विरोध, नीरज कुमार ने कहा- ‘यह चंद्रशेखर का दोहरा चरित्र’

3 मिनट पढ़ें

शिक्षा मंत्री के बयान का JDU ने किया विरोध, नीरज कुमार ने कहा- ‘यह चंद्रशेखर का दोहरा चरित्र’

नीरज कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. यह सबके लिए गौरव का क्षण है और महत्वपूर्ण क्षण है.

आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह (Fateh Bahadur Singh) की ओर से हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर दिए गए विवादित बयान का शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर (Chandrashekhar) ने समर्थन किया है. यह भी कहा कि फतेह बहादुर सिंह ने सावित्री बाई फुले की बात दोहराई थी न कि अपनी कोई बात कही थी. उन्होंने कहा था कि मंदिर का रास्ता मानसिक गुलामी का रास्ता होता है, स्कूल का रास्ता प्रकाश का रास्ता दिखाता है. इस बयान पर जेडीयू ने कड़ा विरोध किया है. सोमवार (08 जनवरी) को जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार (JDU Neeraj Kumar) ने विरोध जताते हुए कहा कि यह उनका दोहरा चरित्र दर्शाता है.

नीरज कुमार ने कहा कि कौन क्या बयान दे रहे हैं यह उनके लिए महत्वपूर्ण है, उनकी टीआरपी के लिए महत्वपूर्ण है. हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. यह सबके लिए गौरव का क्षण है और महत्वपूर्ण क्षण है. हम अभी जाएंगे या भविष्य में जाएंगे, हम तो जाते भी रहते हैं. अयोध्या तो रामलला के पूजन के लिए जाना ही जाता है.

नीरज कुमार ने की सीएम नीतीश की तारीफ

बयान जारी करते हुए जेडीयू नेता ने सीएम नीतीश कुमार की तारीफ कर दी. कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो सरकारी बजट से मंदिर की घेराबंदी करवाते रहते हैं. पुनौरा धाम मंदिर जो माता जानकी के लिए प्रसिद्ध माना जाता है उसके लिए 72 करोड़ का बजट तैयार किया गया है. इसके अलावा बड़ी पटन देवी मंदिर या कई मंदिरों का काम सरकार के द्वारा किया जा रहा है. हम लोग सभी धर्म का सम्मान करते हैं.

उन्होंने प्रोफेसर चंद्रशेखर के बयानों का जवाब देते हुए कहा कि शिक्षा तो प्रकाश की ओर ले ही जाता है, परंतु ज्ञान होने के लिए भी मनुष्य को धार्मिक ग्रंथों के प्रति सम्मान का भाव प्रकट करना चाहिए. अगर ज्ञान ही नहीं रहेगा तो क्या रामायण और कुरान शरीफ पढ़ेगा, उसका विश्लेषण कैसे करेगा?

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *